Author: डेस्क एडिटर

चाईबासा …पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बुर्जुवा पहाड़ी पर आज रविवार की सुबह कोबरा बटालियन के सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में 10 लाख इनामी नक्सली अमित हांसदा मारा गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी है. मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान के दौरान एक नक्सली का शव बरामद किया गया है. साथ ही एक SLR राइफल सहित कई हथियार बरामद किए गए हैं.स्वयंभू जोनल कमांडर था अमित हांसदा कोल्हान के डीआईजी नुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि आज सुबह-सुबह नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच बुर्जुवा पहाड़ी पर मुठभेड़ हुई.…

Read More

झारखंड …झारखंड राज्य की स्थापना को इस साल 15 नवंबर को पूरे 25 साल हो जायेंगे. राज्य की 25वीं वर्षगांठ पर भव्य उत्सव की तैयारियां की जा रही है. इस वर्ष आयोजन की गूंज भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू से लेकर दिल्ली तक पहुंचे, इसी सोच के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हो रही है. राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 4 दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन होगा. इस समारोह में देश-विदेश से कई कलाकारों को बुलाने पर भी विचार किया जा रहा है.रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले 4 दिवसीय मुख्य समारोह में कई कलाकार भी…

Read More

झारखंड…भादो पूर्णिमा पर आज रविवार की रात चंद्र ग्रहण लगेगा. गणना के अनुसार चंद्र ग्रहण रात 9:56 बजे से आरंभ होकर 1:28 बजे तक रहेगा. वहीं सूतक काल दोपहर 12:19 बजे से शुरू हो गया है. आज लगने वाला यह चंद्र ग्रहण काफी खास होने वाला है. दरअसल भारत में साल 2022 के बाद का सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण आज दिखेगा. साथ ही ग्रहण के दौरान आज ‘लाल चांद’ का नजारा देखने को मिलेगा. जब ग्रहण अपने चरम पर होगा, तब लोगों को आसमान में लाल चांद (ब्लड मून) दिखेगा. 3 साल बाद लगेगा इतना लंबा ग्रहण खगोलविदों के मुताबिक,…

Read More

Ranchi News: राजधानी रांची में आज रविवार को पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने लालपुर स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल में छापेमारी की. इस दौरान मौके से 10 लड़कियों को हिरासत में लिया गया है. सभी युवतियों को थाने ले जाया गया है, जहां उनसे पूछताछ होगी. पुलिस ने मौके से कई मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किये हैं. गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि हॉस्टल में देह व्यापार का रैकेट चलाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी…

Read More

फुसरो (बोकारो) : बोकारो जिले के एक नेता के कथित विवादित फेसबुक पोस्ट से मुस्लिम समुदाय के लोग आक्रोशित हैं. उन्होंने बेरमो थाना पर जोरदार प्रदर्शन किया. बेरमो के भाजपा नेता रामकिंकर पांडेय ने शुक्रवार को फेसबुक पर एक कथित विवादित पोस्ट किया था, जिसके शनिवार को मुस्लिम समुदाय की भावना भड़क गयी. इसके विरोध में बेरमो थाने पर इस समुदाय के लोगों ने धरना दिया. जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन करने वाले लोग बेरमो पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. बेरमो पुलिस ने भाजपा नेता रामकिंकर पांडेय को हिरासत में ले लिया है.थाना…

Read More

गढ़वा। जिले के युवक और शादीशुदा महिला का शव गढ़वा जिले के सीमावर्ती वनपुरवा जंगल से बरामद किया गया है. दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था. प्रेमी ने पहले प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी फिर खुद को गोली मार ली. इस तरह दोनों ने जीवनलीला खत्म कर ली. इसके साथ ही प्यार का खौफनाक अंत हो गया. पुलिस ने दोनों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है. गढ़वा एसपी अमन कुमार ने कहा कि हत्या की वजह प्रेम-प्रसंग है. दोनों प्रेमी और प्रेमिका पहले से रिश्तेदार भी थे.पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड़ के सुमित कुमार…

Read More

नई दिल्ली। मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर चुनाव आयोग ने देशभर में बड़ा कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। आयोग ने संकेत दिया है कि अब पूरे देश में एक साथ मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण लागू किया जाएगा। इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए चुनाव आयोग 10 सितंबर को दिल्ली में सभी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक करने जा रहा है। हालांकि सूत्रों के अनुसार, अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि देशभर में SIR कब से शुरू होगा। इसकी अंतिम रूपरेखा 10 सितंबर की बैठक के बाद सामने…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने के अंत में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के वार्षिक उच्च-स्तरीय सत्र में शिरकत नहीं करेंगे। शुक्रवार को जारी संशोधित वक्ताओं की अनंतिम सूची से यह साफ हुआ है। संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वां सत्र 9 सितंबर से शुरू होगा और उच्च स्तरीय बैठक 23 से 29 सितंबर तक चलेगी। परंपरा के मुताबिक ब्राजील सबसे पहले और उसके बाद अमेरिका संबोधन देगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 23 सितंबर को वैश्विक नेताओं के सामने अपना पहला भाषण देंगे, जो व्हाइट हाउस में उनके दूसरे कार्यकाल का संयुक्त राष्ट्र मंच से पहला संबोधन होगा।भारत…

Read More

भुवनेश्वर…ओडिशा के देवगढ़ जिले में भीड़ ने गोहत्या का आरोप लगाते हुए 35 वर्षीय दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। घटना बुधवार को रियामल थाना क्षेत्र के कुंदेइजुरी गांव की है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान किशोर चमार के रूप में हुई है और घायल युवक गौतम नायक है। दोनों पड़ोसी गांव कौनसिधिपा के रहने वाले थे और पेशे से पशुओं की खाल उतारने का काम करते थे।पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों ने दोनों को पास के जंगल में गाय का…

Read More

कोलकाता ..मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज कोलकाता में पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुार और कोलकाता के मेयर सह शहरी विकास मंत्री फ़िरहाद हकीम से अलग अलग मुलाकात की। इसे शिष्टाचार भेंट बताया गया है। लेकिन मुख्यमंत्री की पश्चिम बंगाल के डीजीपी और शहरी विकास मंत्री से मुलाकात के कई मायने भी निकाले जा रहे हैं। यहां मालूम हो कि राजीव कुमार 1989 बैच के आईपीएस हैं। वह काफी चर्चा में रहे हैं। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री आज शाम कोलकाता से जमशेदपुर होते हुए रांची लौट आएंगे।

Read More