Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रिनपास के शताब्दी समारोह में सीएम हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि, मंत्री इरफान अंसारी ने सौंपा न्योता
झारखंड

रिनपास के शताब्दी समारोह में सीएम हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि, मंत्री इरफान अंसारी ने सौंपा न्योता

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरSeptember 3, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

झारखंड …झारखंड की राजधानी रांची स्थित रिनपास (रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइकेट्री एंड एलाइड साइंसेज) अपने 100 साल पूरे होने पर शताब्दी समारोह का आयोजन करने जा रहा है। यह भव्य आयोजन 4 सितंबर को कांके स्थित रिनपास परिसर में आयोजित होगा। इस ऐतिहासिक मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें समारोह में आमंत्रित किया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री की उपस्थिति को लेकर संस्थान के कर्मियों, चिकित्सकों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस शताब्दी समारोह में देश-विदेश से नामचीन मानसिक रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर और शोधकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल रिनपास की ऐतिहासिक उपलब्धियों को रेखांकित करना है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भविष्य की दिशा को भी रेखांकित करना है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि रिनपास ने मानसिक स्वास्थ्य क्षेत्र में पिछले 100 वर्षों में जो योगदान दिया है, वह गौरवपूर्ण है। अब यह समारोह राज्य के लिए मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में एक नई उम्मीद और नई पहचान लेकर आएगा।गौरतलब है कि रिनपास की स्थापना 1925 में हुई थी और तब से यह संस्थान न केवल झारखंड, बल्कि देशभर के मानसिक रोगियों के लिए प्रमुख इलाज केंद्र बना हुआ है। शताब्दी वर्ष का यह आयोजन इस ऐतिहासिक यात्रा को सम्मान देने के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में जागरूकता फैलाने का भी कार्य करेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.