Author: डेस्क एडिटर

स्पोर्ट्स..BCCI यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को नया अध्यक्ष मिल गया है। रविवारको हुई एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में मिथुन मन्हास को आधिकारिक तौर पर BCCI का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह रोजर बिन्नी की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 70 वर्ष की आयु सीमा के कारण समाप्त हुआ। केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर मन्हास को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “यह जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व का क्षण है। मिथुन मन्हास को BCCI का अध्यक्ष बनाया गया है। मेरे गृह जिले डोडा के लिए यह दिन खास है, जहां पहले किश्तवाड़ की…

Read More

Ranchi : झारखंड के कुख्यात अमन साहू गैंग ने रविवार को सोशल मीडिया के अमन साहू फ़ेसबुक पेज पर प्रेस रिलीज़ जारी कर संगठन की नई कमान का ऐलान किया। अब गैंग का संचालन राहुल दुबे उर्फ जय शंकर दुबे करेगा। गैंग ने अमन साहू की मौत को “फर्जी एनकाउंटर” बताया है। वहीं, संगठन से जुड़े लोगों को आश्वस्त किया गया कि उन्हें किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। मालूम हो कि अमन साहू ने अपने जीते जी में झारखंड और बिहार में वसूली, रंगदारी और गैंगवार के जरिए आतंक फैलाया था। उसके जाने के बाद भी गैंग…

Read More

लाइफस्टाइल…आंखों का स्वास्थ्य हमारे जीवन के लिए बेहद जरूरी है। स्वस्थ आंखों के लिए पौष्टिक आहार, पर्याप्त आराम और साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है। हम सभी ने बचपन से सुना है कि गाजर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि गाजर के अलावा भी कई सब्जियां आंखों के लिए फायदेमंद हैं। आइए जानते हैं ऐसी 6 सब्जियों के बारे में जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करती हैं। पालक : पालक में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो हानिकारक पराबैंगनी किरणों और नीली रोशनी से आंखों को बचाते…

Read More

Patna : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गर्मी बढ़ती जा रही है। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत 75 लाख महिलाओं के खातों में 10 हजार रुपये भेजे जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर पलटवार किया है। ‘सरकार हमारी योजनाओं की नकल कर रही’ तेजस्वी ने कहा कि एनडीए सरकार उनकी योजनाओं की नकल कर रही है और जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए के पास अपनी कोई मौलिक सोच या योजना नहीं है।…

Read More

Patna : पटना के बहादुरपुर थाना के प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक (ASI) अजय कुमार को रिश्वत लेते हुए विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने रंगे हाथ पकड़ लिया है। अजय कुमार पर आरोप है कि उसने एक शिकायतकर्ता से ₹7000 रिश्वत की मांग की थी ताकि उस मामले में कार्रवाई न हो और उसका पक्ष सही तरीके से रखा जाए। शिकायत मिलने के बाद SVU ने मामले की जांच की और आरोप सही पाए जाने पर एक चालाकी से जाल बिछाकर अजय कुमार को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस…

Read More

रांची …राजधानी रांची में दुर्गा पूजा पंडाल को लेकर विवाद छिड़ गया है. रांची के रातू रोड में आरआर स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा पूजा समिति द्वारा बनाये गए पूजा पंडाल को देख लोग भड़क उठे हैं. पंडाल को लेकर सोशल मीडिया पर भी बवाल मच गया है. समिति द्वारा यहां वेटिकन सिटी की थीम पर भव्य पूजा पंडाल बनाया गया है. वेटिकन सिटी थीम वाले इस दुर्गा पूजा पंडाल को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने नाराजगी जतायी है. संगठन ने आरोप लगाया है कि ऐसा हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धर्मांतरण को बढ़ावा देने के लिए किया…

Read More

रांची …राजधानी रांची दुर्गा पूजा के लिए सज-धजकर तैयार है. पूरे शहर को भव्य लाइटिंग के साथ दुल्हन की तरह सजाया गया है. वहीं राजधानी के अधिकतर प्रमुख पूजा पंडालों के पट आज शुक्रवार की शाम तक खुल जायेंगे. आज शाम से श्रद्धालु पूजा पंडालों का भ्रमण कर सकते हैं. कल गुरुवार को दो प्रमुख पूजा पंडालों के पट खुले, जिसमें श्री रामलला दुर्गा पूजा समिति और महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति के पंडाल शामिल हैं. इन पंडालों का पट खुलते ही माता के दर्शन करने और पंडाल की भव्यता देखने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इन पंडालों के आज खुलेंगे…

Read More

देवघर …फर्जी ट्रेडिंग ऐप में निवेश करने का झांसा देकर 44 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी युवक को देवघर से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक की पहचान देवघर निवासी मुकेश अखौरी के 19 वर्षीय पुत्र यशवर्धन कुमार के रूप में हुई है. वह मूल रूप से बिहार के गया जिले का रहने वाला है. मौके से एक मोबाइल, दो सिम कार्ड, बैंक खाता और केस से जुड़े व्हाट्सएप चैट बरामद किये गये हैं. फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए लोगों को लगाया चूना इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार युवक ने व्हाट्सएप के जरिए लोगों को CANTILLON…

Read More

गिरिडीह. गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग पर ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बड़की टांड़ मोड़ के पास आज शुक्रवार की दोपहर एक ट्रक और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं. सभी घायलों को गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया है, जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है.

Read More

हरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड शुक्रवार 26 सितंबर को वज्रपात से 2 लोगों की मौत हो गयी. घटना बोड़ाम थाना क्षेत्र के नामशोल गांव में दोपहर 1:00 बजे के आसपास हुई. जिस समय घटना हुई, उस वक्त चक्रधर कुंभकार (50) और प्रभास सिंह (48) गोभी के खेत में काम कर रहे थे.इसी दौरान अचानक से मौसम बदल गया. तेज बारिश शुरू हो गयी. कुछ ही देर में ठनका गिरा और दोनों खेत में ही बेहोश होकर गिर गये. दोनों को खेत में गिरा देख परिवार के लोगों ने उठाकर बोड़ाम के चिरुडीह नर्सिंग होम ले गये, जहां चिकित्सकों ने दोनों…

Read More