गिरिडीह. गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग पर ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बड़की टांड़ मोड़ के पास आज शुक्रवार की दोपहर एक ट्रक और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं. सभी घायलों को गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया है, जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


