Author: डेस्क एडिटर

रांची : राजधानी रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है. पंडालों का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है. लगातार हो रही बारिश से पूजा समितियों की मुश्किलें जरूर बढ़ी हैं, लेकिन इसके बावजूद समितियां दिन-रात मेहनत कर समय पर पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खोलने की तैयारी में जुटी हैं. कारीगर भी पंडालों को अंतिम रूप देने में व्यस्त हैं. कल गुरुवार से अलग-अलग पूजा पंडालों के पट खुलने भी शुरू हो जायेंगे. कल राज्यपाल करेंगे पंडाल का उद्घाटन कल, 25 सितंबर को महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति, बूटी मोड़ का पट खुलेगा. राज्यपाल संतोष कुमार…

Read More

गुमला : गुमला के बिशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगली क्षेत्र में झारखंड पुलिस को एक बार फिर से बड़ी सफलता मिली है। जगुआर और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने जेजेएमपी के तीन नक्सलियों को मार गिराया है। फिलहाल इलाके में सर्च अभियान जारी है । इस नक्सल अभियान में तीन नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। जिसमें दो इनामी नक्सली है, जबकि एक कैडर है। मृतक नक्सलियों में लालू लोहरा था। लोहरदगा का रहने वाला लालू लोहरा सब जोनल कमांडर था। लालू के पास एके 47 बरामद हुआ है। उस पर पांच लाख का इनामी था। दूसरा नक्सली का नाम…

Read More

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां CRPF और पुलिस की लगातार कार्रवाई से खौफजदा नक्सलियों ने आखिरकार हथियार डाल दिए। अपनी जान की सलामती और शांतिपूर्ण जीवन की चाह में एक साथ 71 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया। 30 इनामी नक्सली भी शामिल आत्मसमर्पण करने वालों में 30 इनामी नक्सली भी शामिल हैं। इन पर कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सरेंडर के वक्त पुलिस अफसरों ने सभी का स्वागत किया और उन्हें मुख्यधारा में लौटने का भरोसा दिलाया। नक्सल संगठन कमजोर पड़ रहा छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों…

Read More

हजारीबाग : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बालू के अवैध कारोबार से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज की करोड़ों की संपत्ति जब्त कर ली है। जब्त की गई संपत्तियों में एक आलीशान मकान और 13.24 एकड़ जमीन शामिल है, जिसकी कुल कीमत लगभग 3.86 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा दो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) भी जब्त किए गए हैं। ईडी की जांच में सामने आया है कि अंकित राज ने बालू के अवैध व्यापार से कमाई गई रकम से कई क्षेत्रों में जमीन खरीदी और मकान…

Read More

सिमडेगा : दुर्गा पूजा से पहले सिमडेगा के 88,606 लाभुकों को मंईयां सम्मान योजना की राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है। प्रत्येक लाभुक को 2,500 रुपये मिले, कुल राशि 22 करोड़ 15 लाख 15 हजार रुपये है। जिला नियोजन पदाधिकारी-सह-प्रभारी समाजिक सुरक्षा कोषांग, आशा मैक्सिमा लकड़ा ने बताया कि राशि दुर्गा पूजा से पहले लाभुकों तक पहुंचाई गई है। प्रखंडवार लाभुकों की संख्या इस प्रकार है: बानो 12,205, बांसजोर 3,967, बोलबा 3,568, जलडेगा 8,852, केरसई 5,264, कोलेबिरा 9,587, कुरडेग 6,637, पाकरटांड़ 6,014, सिमडेगा 11,869, ठेठईटांगर 14,593 और नगर परिषद क्षेत्र 6,050। भौतिक सत्यापन का कार्य जारी है। लाभुक…

Read More

लाइफस्टाइल…..WhatsApp ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए मैसेज ट्रांसलेशन फीचर लॉन्च कर दिया है, जिससे अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोग बिना रुकावट चैट कर सकेंगे। कंपनी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर उपलब्ध है, लेकिन शुरुआत में एंड्रॉयड पर 6 भाषाओं (अंग्रेजी, स्पेनिश, हिंदी, पुर्तगाली, रूसी, अरबी) और iOS पर 19+ भाषाओं में काम करेगा। फीचर कैसे काम करेगा? अगर चैट में कोई मैसेज अनजान भाषा में आए, तो यूजर को बस मैसेज पर लॉन्ग-प्रेस (Long-press) करना होगा और ‘ट्रांसलेट’ (translate) पर टैप करना होगा। फिर अपनी पसंदीदा भाषा चुनें। ट्रांसलेटेड मैसेज को…

Read More

Ranchi : झारखंड में विधानसभा में विपक्ष और भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्वास्थ्य विभाग की टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। बाबूलाल ने पत्र में कहा है कि विभाग की टेंडर प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के स्पष्ट साक्ष्य मिले हैं, जिनमें कुछ चुनिंदा लोगों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया है। विपक्ष के नेता ने बताया कि यह मामला केवल वित्तीय गड़बड़ी तक सीमित नहीं है, बल्कि शासन की पारदर्शिता और संवैधानिक सिद्धांतों पर भी गंभीर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और समयबद्ध उच्चस्तरीय…

Read More

Dhanbad : रेलवे द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन सतर्क” के तहत धनबाद रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो यात्रियों के पास से ₹41,22,400 नकद बरामद किए हैं।यह कार्रवाई स्टेशन के दक्षिणी छोर (साउथ साइड) पर स्थित लगेज स्कैनर पर की गई। चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों के पिठ्ठू बैग से भारी मात्रा में नकदी मिली, जिसे अखबार और गमछे में छिपाकर स्कैनर से बचाने की कोशिश की गई थी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान पकड़े गए दोनों व्यक्तियों की पहचान हरेंद्र…

Read More

Chakradharpur : आदिवासी कुड़मी समाज के आह्वान पर शनिवार को सोनुवा स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन हुआ। करीब छह घंटे तक ट्रैक जाम रहने से ट्रेनों की आवाजाही ठप रही। घटना के बाद रेलवे पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।स्टेशन प्रबंधक के बयान पर कुड़मी समाज के नेता अमित महतो समेत लगभग 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ चक्रधरपुर आरपीएफ थाने में केस संख्या 881/2025 दर्ज किया गया है। रेलवे एक्ट की धाराओं के तहत अनधिकृत प्रवेश, रेलकर्मियों को ड्यूटी में बाधा और ट्रेन संचालन रोकने के आरोप लगाए गए हैं।पुलिस का कहना है कि आंदोलनकारियों की पहचान तस्वीरों और वीडियो फुटेज से की…

Read More

Ranchi : झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राज्य सरकार 25 सितंबर को रांची के प्रोजेक्ट भवन में एक विशेष समारोह का आयोजन करने जा रही है, जिसमें लगभग 250 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इस कार्यक्रम में खुद मुख्यमंत्री डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। नियुक्त होने वाले डॉक्टरों में 100 नियमित सरकारी डॉक्टर और करीब 150 संविदा (अनुबंध आधारित) डॉक्टर शामिल हैं। इससे राज्य के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी काफी हद तक पूरी होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के…

Read More