Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»स्पोर्ट्स»मिथुन मन्हास बने BCCI के नये अध्यक्ष, चयन समिति में भी बड़े बदलाव
स्पोर्ट्स

मिथुन मन्हास बने BCCI के नये अध्यक्ष, चयन समिति में भी बड़े बदलाव

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरSeptember 28, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

स्पोर्ट्स..BCCI यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को नया अध्यक्ष मिल गया है। रविवारको हुई एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में मिथुन मन्हास को आधिकारिक तौर पर BCCI का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह रोजर बिन्नी की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 70 वर्ष की आयु सीमा के कारण समाप्त हुआ।

केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर मन्हास को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “यह जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व का क्षण है। मिथुन मन्हास को BCCI का अध्यक्ष बनाया गया है। मेरे गृह जिले डोडा के लिए यह दिन खास है, जहां पहले किश्तवाड़ की बेटी शीतल विश्व चैंपियन बनीं और अब भद्रवाह के बेटे मिथुन ने यह उपलब्धि हासिल की।”

किसे मिला कौन सा पद?

  • उपाध्यक्ष : राजीव शुक्ला
  • सचिव : देवजीत सैकिया
  • संयुक्त सचिव : प्रभतेज सिंह भाटिया
  • कोषाध्यक्ष : रघुराम भट्ट
  • एपेक्स काउंसिल मेंबर : जयदेव शाह
  • गवर्निंग काउंसिल मेंबर : अरुण धूमल और एम. खैरुल जमाल मजूमदार

कौन हैं मिथुन मन्हास?

मिथुन मन्हास एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व न किया हो, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका नाम शानदार बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 157 प्रथम श्रेणी मैचों में 27 शतक और 49 अर्धशतक के साथ 9714 रन बनाए। मन्हास ने 2007-08 में दिल्ली को रणजी ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। वह जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) के प्रशासक रहे हैं और आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स, पुणे वॉरियर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी काम कर चुके हैं।

चयन समिति में बदलाव

BCCI ने चयन समिति में भी बड़े बदलाव किए हैं। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह और स्पिनर प्रज्ञान ओझा को राष्ट्रीय चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। ये सुब्रतो बनर्जी और एस शरथ की जगह लेंगे। वहीं, पूर्व महिला क्रिकेटर अमिता शर्मा को महिला सीनियर चयन समिति का नया मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है, जो नीतू डेविड की जगह लेंगी। सुलक्षणा नाइक और श्रावंती नायडू को भी महिला चयन समिति में शामिल किया गया है।

नया अध्याय

मिथुन मन्हास के नेतृत्व में BCCI भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद कर रहा है। उनके प्रशासनिक और क्रिकेट अनुभव को देखते हुए यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।स्थानीय आक्रोश

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

IND vs AUS के बीच T20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज

November 8, 2025

BCCI ने किया ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम का ऐलान, शुभमन गिल बने वनडे कप्तान

October 4, 2025

पहलगाम हमले के पीड़ितों का गुस्सा : भारत-पाक क्रिकेट मैच का विरोध, बहिष्कार की मांग

September 14, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.