चाईबासा …पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए विशेष न्यायालय में भाजपा नेता अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सुनवाई शनिवार को नहीं हो सकी। राहुल गांधी ने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे में ट्रायल के दौरान निजी उपस्थिति से छूट के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 205 के तहत आवेदन दाखिल किया है। इस पर अदालत को 4 अक्टूबर को फैसला सुनाना था, लेकिन न्यायाधीश के अवकाश पर रहने के कारण सुनवाई टल गई। अब इस मामले की अगली तारीख 9 अक्टूबर 2025 तय की गई है। राहुल गांधी की ओर…
Author: डेस्क एडिटर
बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनाव आयोग और राजनीतिक दलों के बीच पटना में अहम बैठक समाप्त हो गई। भाजपा ने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव आयोग को दिए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बैठक के बाद बताया कि पार्टी ने एक या दो चरणों में चुनाव कराने का आग्रह किया है। केंद्रीय बलों की व्यापक तैनाती जायसवाल ने कहा कि पूरे बिहार में केंद्रीय सुरक्षा बलों की व्यापक तैनाती होनी चाहिए। खासकर दियारा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में, जहां पहले बूथ लूट की घटनाएं हुई हैं, वहां केंद्रीय…
स्पोर्ट्स… भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की वनडे और टी20 टीमों की घोषणा की। दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे टीम का हिस्सा हैं। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर उपकप्तान होंगे। गिल टेस्ट टीम के कप्तान और टी20 में उपकप्तान हैं। BCCI ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया है। रोहित का कप्तानी रिकॉर्ड रोहित शर्मा ने 56 वनडे में भारत की कप्तानी की, जिसमें 42 जीत और 12 हार मिली। उनकी अगुवाई में भारत…
तमिलनाडु …तमिलनाडु सरकार ने करूर में हुई भीषण भगदड़ की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रेमनंदन को नया जांच अधिकारी नियुक्त किया है। यह हादसा अभिनेता और टीवीके अध्यक्ष विजय की रैली के दौरान शनिवार शाम हुआ था। अब तक इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है, जबकि 67 लोग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। लोगों ने कहा कि… हादसा करूर के वेलुचमिपुरम इलाके में तब हुआ जब हजारों लोग अभिनेता विजय को देखने के लिए जुटे थे। विजय नमक्कल में प्रचार अभियान खत्म कर शाम करीब 7 बजे करूर पहुंचे थे।…
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में स्थित दो प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों बांधगाड़ी दुर्गा पूजा समिति, दीपाटोली और हरिमती मंदिर दुर्गा पूजा समिति, लालपुर का विधिवत उद्घाटन (पट अनावरण) किया। इस अवसर पर उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन किए और श्रद्धा पूर्वक शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने पूजा पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ भक्तिमय माहौल में भाग लिया और राज्य के विकास, जनता की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की। श्रद्धा और आस्था का उमड़ा सैलाब मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि लगातार हो रही बारिश के बावजूद लोगों…
Ranchi : रामगढ़ जिले के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा में शारदीय नवरात्र के सातवें दिन यानी सप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि की भव्य और विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस पावन अवसर पर मंदिर के गर्भगृह के पट श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोले गए, जिससे भक्तों में खास उत्साह देखने को मिला। फूलों से सजा मां का दरबार नवरात्र के उपलक्ष्य में माता के गर्भगृह और पूरे मंदिर परिसर को कोलकाता से आए विशेष कारीगरों द्वारा खूबसूरत फूलों से सजाया गया है। रंग-बिरंगे फूलों की सजावट से मंदिर का वातावरण भक्तिमय और अलौकिक हो गया है। रोजाना हो रही विशेष पूजा…
झारखंड…केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों के संघर्षविराम प्रस्ताव को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर नक्सली हथियार डालकर आत्मसमर्पण करते हैं, तो उनका स्वागत है और सुरक्षा बल एक भी गोली नहीं चलाएंगे। शाह ने कहा, “नक्सलियों ने हाल ही में एक पत्र लिखकर कहा कि अब तक जो हुआ वह गलती थी और वे संघर्षविराम चाहते हैं। मैं स्पष्ट कहता हूं, कोई संघर्षविराम नहीं होगा। हथियार डालें, एक भी गोली नहीं चलेगी।” नक्सलियों के लिए पुनर्वास नीति ‘नक्सल मुक्त भारत’ पर आयोजित एक संगोष्ठी में शाह ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का बेहतर पुनर्वास…
New Delhi : सरकार ने शिरीष चंद्र मुर्मू को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नया उप–गवर्नर नियुक्त किया है। उन्हें यह जिम्मेदारी तीन साल के कार्यकाल के लिए सौंपी गई है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली नियुक्ति समिति ने उनके नाम को मंजूरी दी है। वर्तमान में हैं RBI के कार्यकारी निदेशक शिरीष चंद्र मुर्मू फिलहाल भारतीय रिजर्व बैंक में कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें बैंकिंग और वित्तीय मामलों में वर्षों का अनुभव है। उन्होंने आरबीआई में रहते हुए वित्तीय स्थिरता, विनियमन और निगरानी जैसे अहम क्षेत्रों में काम किया है। आरबीआई को मिलेगा अनुभवी नेतृत्व उप–गवर्नर के रूप…
Gumla : ACB की शिकंजे में फंसे कारोबारी विनय सिंह के ठिकानों पर सोमवार को भी रेड की गयी। यह रेड गुमला में लोहरदगा रोड स्थित महिंद्रा नेक्सजेन शोरूम पर की गयी। दो गाड़ियों से पहुंचे ACB के चार अधिकारियों और करीब 15 पुलिस जवानों की टीम जैसे ही शोरूम में दाखिल हुई, वहां अफरा-तफरी मच गई। टीम ने पहुंचते ही दस्तावेजों, रजिस्टर, बही-खातों और कंप्यूटर सिस्टम को खंगालना शुरू कर दिया। कर्मचारियों से शोरूम के आय-व्यय और वित्तीय लेन-देन की विस्तृत जानकारी मांगी गई। शोरूम में मौजूद ग्राहक और कर्मचारी इस अचानक हुई कार्रवाई से सकते में आ गए। सूत्रों के…
Ranchi : सदर थाना क्षेत्र के बूटी मोड़ पानी टंकी के पास पहाड़ी पर सोमवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। युवती की उम्र करीब 27 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या कर शव को पहाड़ी पर फेंका गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। घटनास्थल पर सिटी एसपी पारस राणा समेत कई…

