Author: डेस्क एडिटर

देवघर : देवघर जिले के मधुपुर में HDFC बैंक में हुई बड़ी डकैती की घटना के बाद मंगलवार को झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने बैंक का दौरा किया। उनके साथ मधुपुर एसडीपीओ समेत कई पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। मंत्री ने बैंक के कर्मचारियों व ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है। अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को मंत्री ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 24 घंटे के भीतर अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने बैंक अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी ली और आश्वस्त…

Read More

Jamshedpur : जमशेदपुर के बड़सोल थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो लोग बाइक से ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने वाहन जांच अभियान शुरू किया। दो बाइक पर सवार चार आरोपी पुलिस को देख भागने लगे। लेकिन पुलिस पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बड़सोल निवासी ड्रग पेडलर्स चंदन खटुआ और राकेश कुमार के साथ खरीदार राजा रजक और अंशु मिश्रा शामिल हैं। तलाशी में आरोपियों के पास से 106 पुड़िया ब्राउन शुगर, 1550 रुपये नकद और अन्य आपत्तिजनक सामान…

Read More

Ranchi : राजधानी रांची में आज सुबह से ED की टीम ने जमीन घोटाले के मामले में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की टीम अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ जाने वाले रास्ते में स्थित ग्लोबल प्लैटिनम पहुंची। टीम ने ब्लॉक ए का निरीक्षण किया।  यहां कांके रिजॉर्ट के संचालक गुंजन सिंह रहते हैं। यहां कई महत्वपूर्ण कागजात और भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ। कैश की बड़ी मात्रा को देखते हुए ED ने नोट गिनने वाली मशीन भी मंगाई है। ईडी ने पिछले साल भी जमीन घोटाले की जांच के तहत कांके रिजॉर्ट और आसपास के क्षेत्र में…

Read More

रांची: झारखंड के बच्चे अब स्कूलों में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की गाथा पढ़ेंगे. राज्य के स्कूली पाठ्यक्रम में दिशोम गुरु की जीवनी शामिल की गयी है. आगामी वर्ष 2026 से स्कूलों में मिलने वाली किताबों में शिबू सोरेन का चैप्टर भी शामिल होगा. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी सहमति दे दी है. इसे लेकर शिक्षा विभाग द्वारा तैयार ड्राफ्ट को भी सरकार ने स्वीकृति दे दी है. संबंधित शैक्षणिक सामग्री का कंटेट तैयार कर लिया गया है. कक्षा 2 से 11वीं तक की किताबों में गुरुजी का अध्याय कक्षा 2 से…

Read More

उत्तर प्रदेश..उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सड़क हादसे का एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां सोरांव क्षेत्र में सोमवार की अहले सुबह तेज रफ़्तार ट्रक ने चार लोगों की जान ले ली। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक एक परिवार से बताये जा रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी ख़राब होने के बाद सभी लोग सड़क किनारे ही सो गए थे। जिसके बाद तेज रफ़्तार से आ रहे ट्रक ने सभी को रौंद डाला। सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि यह…

Read More

खबर बोल..शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। मां दुर्गा के भक्तों के लिए नवरात्रि व्रत का विशेष महत्व है। इस दौरान व्रत के नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है, वरना व्रत खंडित हो सकता है। ऐसा ही एक नियम है नमक का सेवन। नवरात्रि व्रत में सामान्य नमक खाना वर्जित है, लेकिन सेंधा नमक का उपयोग किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि व्रत में सेंधा नमक ही क्यों खाया जाता है और इसके पीछे धार्मिक व स्वास्थ्य कारण क्या हैं। धार्मिक कारण : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सेंधा नमक शुद्ध और प्राकृतिक…

Read More

 शेयर बाजार …हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बीएसई सेंसेक्स 0.34% की गिरावट के साथ 82,342.47 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 0.29% नीचे 25,253.95 अंकों पर खुला। प्री-ओपन सत्र में भी सेंसेक्स 82,237.57 और निफ्टी 25,229 अंकों पर लाल निशान में थे। आईटी शेयरों पर दबाव शुरुआती कारोबार में H-1B वीजा शुल्क बढ़ोतरी की खबर का असर आईटी शेयरों पर दिखा। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस और इन्फोसिस जैसे आईटी स्टॉक्स में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, अडानी इंटरप्राइजेज, एचडीएफसी लाइफ और एसबीआई इंश्योरेंस के शेयर बढ़त में रहे। महिंद्रा, इन्फोसिस और विप्रो…

Read More

New Delhi : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवारको विश्वास जताया कि भारत बिना किसी आक्रामक कदम के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) पर नियंत्रण हासिल कर लेगा। उन्होंने कहा कि PoK के लोग वहां के प्रशासन से आजादी की मांग कर रहे हैं। मोरक्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, “PoK अपने आप हमारा होगा। वहां आजादी की मांगें उठ रही हैं, आपने नारेबाजी सुनी होगी।” पांच साल पहले भी कही थी यही बात रक्षा मंत्री ने बताया कि उन्होंने पांच साल पहले जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के एक कार्यक्रम में कहा था, “हमें PoK…

Read More

देश-विदेश…सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को बड़ा झटका देते हुए उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग केस की FIR रद्द करने से इनकार कर दिया। सोमवार को जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने जैकलीन के वकील मुकुल रोहतगी से कहा, “हम इस स्तर पर हस्तक्षेप नहीं करेंगे।” इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने भी 3 जुलाई को जैकलीन की याचिका खारिज कर दी थी। क्या है मामला? जैकलीन फर्नांडीज सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी हैं। दिल्ली पुलिस ने सुकेश पर…

Read More

देश-विदेश…पड़ोसी देश पाकिस्तान की वायु सेना ने अपने ही नागरिकों पर कहर ढाया है। सोमवार तड़के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के तिराह घाटी में मत्रे दारा गांव पर किए गए हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। यह हमला सुबह करीब 2 बजे हुआ, जब पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने गांव पर आठ विनाशकारी एलएस-6 बम गिराए।इस हमले से गांव और आसपास के इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। मारे गए सभी लोग आम नागरिक बताए जा रहे हैं। हमले ने इलाके में दहशत फैला दी है और स्थानीय लोग सदमे में हैं।…

Read More