Patna : पटना के बहादुरपुर थाना के प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक (ASI) अजय कुमार को रिश्वत लेते हुए विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने रंगे हाथ पकड़ लिया है। अजय कुमार पर आरोप है कि उसने एक शिकायतकर्ता से ₹7000 रिश्वत की मांग की थी ताकि उस मामले में कार्रवाई न हो और उसका पक्ष सही तरीके से रखा जाए।
शिकायत मिलने के बाद SVU ने मामले की जांच की और आरोप सही पाए जाने पर एक चालाकी से जाल बिछाकर अजय कुमार को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस धारा के तहत रिश्वत लेना एक गंभीर अपराध माना जाता है, जिसमें कड़ी सजा हो सकती है। SVU ने कहा है कि किसी भी भ्रष्ट कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


