Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»बिहार»पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह जनसुराज से लड़ सकती हैं चुनाव, प्रशांत किशोर से करेंगी पटना में मुलाकात
बिहार

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह जनसुराज से लड़ सकती हैं चुनाव, प्रशांत किशोर से करेंगी पटना में मुलाकात

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरOctober 10, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी समीकरणों में उथल-पुथल मची हुई है। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के जनसुराज पार्टी से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। ज्योति सिंह आज पटना के शेखपुरा हाउस पहुंची हैं, जहां वे पार्टी प्रमुख और रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) से मुलाकात करेंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, ज्योति पिछले कुछ दिनों से जनसुराज के संपर्क में हैं, और यह मुलाकात उनके राजनीतिक भविष्य को तय कर सकती है।

पारिवारिक विवाद और राजनीतिक ट्विस्ट

ज्योति सिंह के इस कदम के पीछे पति पवन सिंह के साथ चल रहे पारिवारिक विवाद को मुख्य कारण माना जा रहा है। हाल ही में पवन सिंह ने बीजेपी में शामिल होकर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। ऐसे में चर्चा है कि ज्योति अपने पति के खिलाफ ही मैदान में उतर सकती हैं। अगर ज्योति जनसुराज के टिकट पर चुनाव लड़ती हैं, तो यह न केवल उनके निजी विवाद को सार्वजनिक मंच पर लाएगा, बल्कि पवन सिंह के राजनीतिक प्रभाव को भी चुनौती देगा। सूत्रों का कहना है कि ज्योति आरा या काराकाट क्षेत्र की किसी सीट से दावा ठोक सकती हैं।

प्रशांत किशोर का बयान

मुलाकात से पहले पीके ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा, “मैं ज्योति सिंह को नहीं जानता। अभी उनसे मिला भी नहीं हूं। मुझे उनके साथ क्या हुआ है, इसका पता नहीं।” पवन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़वाने के सवाल पर उन्होंने कहा, “किसी के व्यक्तिगत मामलों पर मैं टिप्पणी नहीं करता। अगर वे मिलने आ रही हैं, तो मिल लेंगे। वे क्या कहना चाहती हैं, सुन लेंगे।” राजनीति को संभावनाओं का खेल बताते हुए पीके ने कहा कि कुछ भी हो सकता है।

क्या है पूरा विवाद?

पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है। हाल ही में लखनऊ में ज्योति के पवन के फ्लैट पर पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें रोका था, जिसका वीडियो वायरल हो गया। ज्योति ने आरोप लगाया कि पवन ने पुलिस बुलाई और उन्हें धमकाया। ज्योति ने कहा कि वे पवन की राजनीतिक छवि खराब नहीं करना चाहतीं, लेकिन बात करने का अधिकार उनसे छीना नहीं जा सकता। दूसरी ओर, पवन चुनावी तैयारी में जुटे हैं, और ज्योति का जनसुराज से जुड़ना बिहार की सियासत में नया मोड़ ला सकता है

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

जमीन के लफड़े में रिश्तों का कत्ल

January 30, 2026

नहर में गिरी कार, बिजली विभाग के दो कर्मचारियों की मौत

January 30, 2026

पटना में ERSS और राज्य पुलिस डाटा सेंटर के नए भवन को मंजूरी, 172.80 करोड़ रुपये होंगे खर्च

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.