Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»Uncategorized»बिहार चुनाव के लिए झारखंड पुलिस अलर्ट, सीमावर्ती जिलों में सख्ती बढ़ी
Uncategorized

बिहार चुनाव के लिए झारखंड पुलिस अलर्ट, सीमावर्ती जिलों में सख्ती बढ़ी

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरOctober 8, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi : बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। अवैध शराब, मादक पदार्थ, हथियार और नकदी की तस्करी रोकने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसएसपी/एसपी को सख्त निर्देश जारी किए हैं। आईजी अभियान डॉ. माइकल राज ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में पत्र भेजा है।

आठ जिलों में विशेष सतर्कता

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पलामू, गढ़वा, चतरा और कोडरमा जैसे सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। आईजी अभियान डॉ. माइकल राज ने बताया कि स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए अवैध शराब, मादक पदार्थों के निर्माण, व्यापार और तस्करी पर रोक लगाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। पहले भी मुख्य सचिव और डीजीपी स्तर से इस तरह के निर्देश जारी किए गए थे।

अवैध नकदी पर नजर

डॉ. राज ने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, विशेष रूप से अवैध नकदी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अगर कोई व्यक्ति निर्धारित सीमा से ज्यादा नकद ले जाता है, तो उस पर कार्रवाई होगी।

चेक पोस्ट और समन्वय

बिहार चुनाव को देखते हुए झारखंड के आठ जिलों में चेक पोस्ट बनाए जा रहे हैं। इन पर बिहार पुलिस के साथ मिलकर सघन जांच की जाएगी। बिहार से सटे झारखंड के जिलों के पुलिस अधीक्षक अपने निकटवर्ती बिहार के जिलों के साथ अंतर-जिला और अंतर-राज्य बैठकों का आयोजन करेंगे।

घाटशिला उपचुनाव की भी तैयारी

झारखंड पुलिस ने घाटशिला में होने वाले उपचुनाव के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा इंतजामों के साथ-साथ अवैध मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी रोकने की रणनीति बनाई जा रही है।

11 बिंदुओं पर कार्रवाई के निर्देश :

  1. सभी डीआईजी अपने क्षेत्र के पुलिस अधीक्षकों के साथ समन्वय कर अंतर-राज्य और अंतर-जिला चेक पोस्ट सक्रिय करें।
  2. तस्करी के संभावित मार्गों को चिन्हित कर चेक पोस्ट स्थापित करें।
  3. सड़क मार्गों पर मोबाइल चेक पोस्ट भी लगाए जाएं।
  4. रेल मार्गों से होने वाली तस्करी पर नजर रखी जाए।
  5. तस्करी रोकने के लिए खुफिया जानकारी जुटाई जाए।
  6. थाना, अनुमंडल और जिला स्तर पर समन्वय स्थापित कर कार्रवाई हो।
  7. तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
  8. सीमावर्ती राज्यों से अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगे।
  9. राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर ढाबों और होटलों पर निगरानी बढ़ाई जाए।
  10. अवैध शराब के अपराधियों को चिन्हित कर उत्पाद विभाग के साथ छापेमारी हो।
  11. अवैध शराब के भंडारण और निर्माण स्थलों पर संयुक्त टीम छापेमारी करे।

बिहार डीजीपी ने मांगी थी मदद

बिहार के डीजीपी ने चुनाव से पहले झारखंड के डीजीपी को पत्र लिखकर अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने में सहयोग मांगा था। इस पत्र के आधार पर झारखंड पुलिस ने पूरे राज्य में सख्ती बरतने का निर्देश दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

72 घंटे में बड़ा खुलासा: रजरप्पा ज्वैलर्स डकैती कांड का पर्दाफाश, 7 अपराधी गिरफ्तार,जेवर बरामद, पढ़े क्या बोले एसपी

April 24, 2026

कुसुमटोला में मंडा: दहकते अंगारों पर आस्था की अग्निपरीक्षा, शिवभक्ति में डूबा कैथा कुसुम टोला, मंडा पर्व हमारे पूर्वजों की अमूल्य देन है:देवधारी महतो

April 14, 2026

रामगढ़ पुलिस में बदलेंगे के कई थानेदार, थानेदारों की बड़ी ट्रांसफर-पोस्टिंग से मचेगी हलचल!

April 7, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.