Jamshedpur : जमशेदपुर के मुसाबनी थाना क्षेत्र में मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका के पति संजय शर्मा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल साड़ी की जली हुई राख भी बरामद की है। झाड़ियों में मिला था शव 8 दिसंबर को बेनाशोल इलाके की झाड़ियों में एक महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। टीम मौके पर पहुंची और जांच में पता चला कि मृतका निशा शर्मा, हरिजन बस्ती…
Author: डेस्क एडिटर
देश-विदेश : इंडिगो एयरलाइंस में जारी ऑपरेशनल संकट का आज सातवां दिन है। सोमवार को भी देश के कई बड़े एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने विमान सेवा में गड़बड़ी को लेकर इंडिगो को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसका जवाब आज देना अनिवार्य है। इस बीच इंडिगो ने 10 दिसंबर से सेवाएं सामान्य होने के संकेत दिए हैं। हैदराबाद और बेंगलुरु में बड़ी संख्या में फ्लाइटें रद्द एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो की 77 उड़ानें प्रभावित…
Patna : लैंड फॉर जॉब मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और परिवार के अन्य सदस्यों को अदालत से दो दिन की राहत मिली है। दिल्ली स्थित राऊज एवेन्यू कोर्ट में सोमवार को महत्वपूर्ण सुनवाई हुई, लेकिन अदालत ने आरोप तय करने पर अपना फैसला टाल दिया। अब अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी। CBI को संशोधित स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश कोर्ट ने CBI को आदेश दिया है कि वह सभी अभियुक्तों की संशोधित स्थिति रिपोर्ट जमा करे। इससे पहले 4 दिसंबर को भी अदालत ने इसी आधार पर फैसला टाल दिया था। विशेष…
Palamu : बच्चे के इलाज के बहाने पलामू के छतरपुर में महिला से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में मामला दर्ज होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्लीनिक संचालक को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। जिले की एसपी रिष्मा रमेशन ने सोमवार को घटना की पुष्टि की। घटना छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हुटुकदाग गांव में हुई। पति के लगातार बाहर रहने के कारण महिला अपने ससुराल नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में रहती थी। उसका बच्चा बीमार रह रहा था। इलाज कराने के लिए हुटुकदाग स्थित संजय कुमार के क्लिनिक में गई थी। संजय कुमार…
Ranchi : रांची में बढ़ती ठंड को देखते हुए रांची नगर निगम ने बेघर और फुटपाथ पर रात गुजारने वाले लोगों के लिए बड़ी पहल की है। प्रशासक सुशांत गौरव के निर्देश पर अलबर्ट एक्का चौक स्थित पार्किंग परिसर के पास 50 बेड वाला अस्थायी आश्रय गृह तैयार किया गया है। इसमें 30 बेड पुरुषों और 20 बेड महिलाओं के लिए बनाए गए हैं। हीटर, कंबल और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था आश्रय गृह में ठंड से बचाव के लिए मोटे पर्दे लगाए गए हैं। साथ ही कंबल, गद्दे, स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और हीटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।…
Ranchi : गोवा के एक नाइट क्लब में गैस सिलेंडर फटने की घटना में झारखंड के तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवकों के शव सोमवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लाए गए, जहां उनका इंतजार कर रहे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों में गम का माहौल शवों के पहुंचने पर परिजनों में मातम फैल गया। एयरपोर्ट पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की भी मौजूद रहे। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मृतकों में रांची जिले के लापुंग प्रखंड के फतेहपुर…
Ranchi : एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम विनय चौबे के करीबी श्रवण जलान के घर छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की जांच के तहत की जा रही है। छापेमारी के दौरान टीम दस्तावेज और रिकॉर्ड्स की जांच कर रही है। मामले की जांच अभी जारी है और ACB ने बताया कि आगे भी कार्रवाई की संभावना है।
Ranchi : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सोमवार को विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), आजसू और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायकों ने हाथों में तख्ती लेकर छात्रवृत्ति भुगतान और धान खरीद के समर्थन मूल्य 3200 रुपये करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रवृत्ति और किसानों के मुद्दे पर विरोध नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में विपक्षी विधायकों ने सरकार को दोषी मानते हुए कहा कि राज्य के छात्रों को कई महीनों से छात्रवृत्ति नहीं मिली है। इस राशि का भुगतान तत्काल करने की मांग की गई। भाजपा…
Khunti : खूंटी जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ रहा है।रनिया प्रखंड के डिग्री डाहटोली गांव में हाथियों के झुंड ने एक 60 वर्षीय महिला मरियम कोंगाड़ी को कुचलकर मार डाला। घटना इतनी अचानक हुई कि लोग संभल भी नहीं पाए। बीती देर रात हाथियों का झुंड गांव के खलिहानों में रखा धान खाने पहुंचा था। आवाज सुनकर मरियम कोंगाड़ी बाहर निकलीं, तभी एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी फैल गई और लोग आसपास इकट्ठा होने लगे। परिजनों को दी गई तत्काल सहायता राशि…
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 33 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन प्रस्तावों में शिक्षा, सड़क निर्माण, बांध सुरक्षा, वन्यजीव संरक्षण और प्रशासनिक फैसलों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं। कैबिनेट में पारित प्रमुख प्रस्ताव शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े निर्णय बालूमाथ में डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए 38 करोड़ रुपये की मंजूरी। रिम्स के सरकारी सह प्राध्यापकों को पदोन्नति प्रदान की गई। गोड्डा सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी को निलंबित करने का निर्णय। सड़क निर्माण परियोजनाओं को मिली स्वीकृति गोड्डा में…

