Ujjain : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में नए साल 2026 के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने अहम फैसला लिया है। मंदिर समिति ने घोषणा की है कि 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन बुकिंग पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान श्रद्धालु केवल ऑफलाइन माध्यम से ही भस्म आरती और सामान्य दर्शन कर सकेंगे। 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का अनुमान मंदिर समिति के अनुसार, 31 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच उज्जैन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इतनी भारी भीड़ को नियंत्रित…
Author: डेस्क एडिटर
Jamshedpur : जमशेदपुर में ओलचिकी लिपि के 100 साल पूरे होने के अवसर पर संथाली भाषा दिवस का आयोजन जोर-शोर से किया जा रहा है। इस समारोह के समापन में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन के महासचिव रविन्द्र नाथ मुर्मू ने बताया कि राष्ट्रपति कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रमुख संथाली साहित्यकारों को सम्मानित भी करेंगी। समापन समारोह 29 दिसंबर को परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह स्थित जाहेरथान परिसर भवन में आयोजित होगा। आयोजकों ने बताया कि तैयारियाँ पूरी तरह शुरू हो चुकी हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन…
Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने भाजपा और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और झारखंड की प्रचंड बहुमत वाली सरकार को “देशद्रोहियों के बल पर चलने वाली सरकार” बताकर संविधान, झारखंडी अस्मिता और आदिवासी-मूलवासी समाज का अपमान कर रही है। आदिवासियों ने BJP के खिलाफ दिया था स्पष्ट जनादेश : तिर्की बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड की जनता, विशेषकर आदिवासी समुदाय, ने भाजपा के खिलाफ स्पष्ट जनादेश दिया था। उन्होंने बताया कि पिछली विधानसभा में…
Ranchi : झारखंड में पिछले कुछ दिनों से उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर बढ़ गया है, जिससे राज्यभर में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, राज्य में कोई बड़ा मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है, फिर भी तापमान लगातार नीचे जा रहा है। गुमला में न्यूनतम तापमान 3°C गोड्डा में अधिकतम तापमान 29.1°C और गुमला में न्यूनतम तापमान 3.0°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी कम है। उत्तर और उत्तर-पश्चिमी जिलों में ठिठुरन और बढ़ गई है। रांची, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद और गिरिडीह समेत अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 22°C से 27°C और…
देश-विदेश: इंडिगो एयरलाइंस द्वारा बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द किए जाने से यात्रियों में मची अफरा-तफरी के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने राहत भरी घोषणा की है। दोनों कंपनियों ने फंसे हुए यात्रियों के लिए किराया सीमा तय करने, शुल्क माफी और अतिरिक्त उड़ानें जोड़ने का फैसला किया है। इंडिगो की उड़ानें रद्द, हजारों यात्री परेशान पिछले छह दिनों में इंडिगो ने भारी संख्या में उड़ानें रद्द की हैं। कंपनी का कहना है कि क्रू-रोस्टरिंग नियम, सीमित स्टाफ और सिस्टम समस्याओं की वजह से यह स्थिति बनी। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े एयरपोर्ट पर हजारों…
Patna : बिहार सरकार राज्य में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट (FTC) स्थापित करने जा रही है। इस संबंध में जानकारी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि इन अदालतों की स्थापना का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन, अदालतों का बोझ कम करना और संवेदनशील मामलों पर विशेष ध्यान देना है। डिप्टी सीएम ने बताया कि बिहार की विभिन्न अदालतों में वर्तमान में 18 लाख से अधिक मामले लंबित हैं, ऐसे में फास्ट ट्रैक कोर्ट बड़ी राहत साबित होंगे। किन जिलों में कितने फास्ट ट्रैक कोर्ट? पटना : 08 अदालतें गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर : 04 –…
Ranchi : गोवा में बीती देर रात अरपोरा स्थित एक रेस्टोरेंट-कम-क्लब में भीषण आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में झारखंड के तीन युवक भी शामिल हैं, जो गोवा में कुक का काम कर रहे थे। झारखंड के जिन युवकों की मौत हुई, उनमें रांची जिले के लापुंग प्रखंड के फतेहपुर गांव निवासी प्रदीप महतो (24) और उनके भाई विनोद महतो (22) शामिल हैं। तीसरे युवक की पहचान खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर गांव निवासी मोहित मंडा (22) के रूप में हुई है। तीनों कुछ महीने पहले ही रोज़गार की तलाश…
Deoghar : देवघर में आज सुबह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और राज्य तथा देश की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें अमर बाउरी, भानू प्रताप शाही, अर्जुन मुंडा, निशिकांत दुबे, आदित्य साहू, दीपक प्रकाश और बिरांची नारायण शामिल थे। मंदिर में दर्शन और पूजा के दौरान नड्डा ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की और उनसे बातचीत की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और नेताओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। बैद्यनाथ धाम में उनकी पूजा-अर्चना को लेकर…
Dhanbad : प्रिंस खान गैंग के खिलाफ धनबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गिरोह के शूटर दीपक वर्मा और बमकर चौधरी को गिरफ्तार किया है। बमकर चौधरी सरायकेला जिले से पकड़ा गया। दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस आज (शनिवार) को सार्वजनिक कर सकती है। पुलिस के मुताबिक, साल 2024 में प्रिंस खान गैंग ने शाहबुद्दीन की हत्या की थी। यह हत्या बमकर चौधरी ने की थी और उसकी तलाश पुलिस कई सालों से कर रही थी। शुक्रवार को एसएसपी प्रभात कुमार को सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई। धनबाद पुलिस पिछले दो दिनों से गिरोह…
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन शनिवार को ED के समन की अवहेलना से जुड़े मामले में रांची सिविल कोर्ट के MP-MLA कोर्ट में पेश हुए। अदालत ने सुनवाई के दौरान उन्हें 7-7 हजार रुपये के दो बेल बॉन्ड पर जमानत प्रदान कर दी। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि आगामी सुनवाइयों में मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी। वे आगे की कार्यवाही में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हो सकेंगे। यह पेशी झारखंड हाई कोर्ट के उस आदेश के बाद हुई, जिसमें ईडी समन की अवहेलना से जुड़े मामले में सीएम सोरेन को व्यक्तिगत रूप…

