Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»बिहार»लैंड फॉर जॉब केस : लालू परिवार को दो दिन की राहत, अब इस डेट को होगी अगली सुनवाई
बिहार

लैंड फॉर जॉब केस : लालू परिवार को दो दिन की राहत, अब इस डेट को होगी अगली सुनवाई

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरDecember 8, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Patna : लैंड फॉर जॉब मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और परिवार के अन्य सदस्यों को अदालत से दो दिन की राहत मिली है। दिल्ली स्थित राऊज एवेन्यू कोर्ट में सोमवार को महत्वपूर्ण सुनवाई हुई, लेकिन अदालत ने आरोप तय करने पर अपना फैसला टाल दिया। अब अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी।

CBI को संशोधित स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश

कोर्ट ने CBI को आदेश दिया है कि वह सभी अभियुक्तों की संशोधित स्थिति रिपोर्ट जमा करे। इससे पहले 4 दिसंबर को भी अदालत ने इसी आधार पर फैसला टाल दिया था। विशेष CBI न्यायाधीश विशाल गोगने ने CBI से कहा था कि 103 आरोपियों की वर्तमान स्थिति स्पष्ट की जाए, क्योंकि इनमें से चार आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है। इसी कारण मामला 8 दिसंबर के लिए तय किया गया था, लेकिन उस दिन भी निर्णय स्थगित करते हुए सुनवाई की नई तारीख 10 दिसंबर तय की गई।

लालू परिवार पर क्या हैं आरोप?

CBI ने लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी एवं पूर्व सीएम राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव समेत कई लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। एजेंसी का आरोप है कि 2004 से 2009 के दौरान लालू यादव के रेल मंत्री रहने के समय, पश्चिम मध्य रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरी के बदले जमीन लालू परिवार या उनके करीबी लोगों को उपहार में दी गई या उनके नाम हस्तांतरित की गई। CBI का दावा है कि ये नियुक्तियां नियमों के उल्लंघन के साथ की गईं और लाभार्थियों से जमीन लेकर नौकरी दी गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

जमीन के लफड़े में रिश्तों का कत्ल

January 30, 2026

नहर में गिरी कार, बिजली विभाग के दो कर्मचारियों की मौत

January 30, 2026

पटना में ERSS और राज्य पुलिस डाटा सेंटर के नए भवन को मंजूरी, 172.80 करोड़ रुपये होंगे खर्च

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.