Ranchi : खूंटी जिला के रानिया थाना क्षेत्र के डोडमा स्थित एक क्रशर प्लांट के कार्यालय में बीती देर रात करीब 11:20 बजे फायरिंग की गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन देर रात हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। सूत्रों के अनुसार, घटना के कुछ घंटे बाद राहुल सिंह गैंग के आजाद सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रेस रिलीज़ जारी कर वारदात की जिम्मेदारी ली। संदेश में व्यापारियों, ठेकेदारों और कोयला परिवहन से जुड़े लोगों को धमकियां भी दी गई हैं। पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और धमकी…
Author: डेस्क एडिटर
Ranchi : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का चौथा दिन बुधवार को शुरू हुआ। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से विभिन्न मुद्दों पर सवाल उठाए जाएंगे। बुधवार को झारखंड विधानसभा में विधि व्यवस्था समेत कई विषयों पर एक घंटे का विशेष चर्चा भी होगी। सदन के पटल पर बुधवार को झारखंड पर्यटन विकास और निबंधन संशोधन विधेयक, 2025 रखा जाएगा। इसके अलावा, सीवी रमण ग्लोबल विश्वविद्यालय विधेयक, 2023, आरोग्यम इंटरनेशनल विश्वविद्यालय विधेयक, 2023, जैन विश्वविद्यालय विधेयक, 2023 और शाईन नेशनल विश्वविद्यालय विधेयक, 2023 को कार्य संचालन के नियम 110 के अधीन सभा…
New Delhi : पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित लवली पब्लिक स्कूल में बुधवार सुबह बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के अधिकारी ने बताया कि धमकी भरा कॉल सुबह लगभग 10:40 बजे आया, जिसमें कहा गया कि स्कूल के अंदर विस्फोटक रखा गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। मौके पर फायर टेंडर, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और पुलिस टीमें तुरंत पहुंचीं। सावधानी के तौर पर स्कूल के सभी छात्र, शिक्षक और स्टाफ को बाहर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। स्कूल…
Patna : बिहार सरकार ने दिव्यांग युवाओं को सिविल सेवाओं में अवसर देने और आर्थिक परेशानियों से मुक्ति दिलाने के लिए एक नई पहल की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट ने मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना-सम्बल के तहत नई दिव्यांगजन सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत अब पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और सामान्य वर्ग के पुरुष दिव्यांग अभ्यर्थी भी BPSC और UPSC की प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकेंगे। पहले यह योजना केवल अन्य श्रेणियों के लिए थी। योजना के अनुसार, BPSC प्रीलिम्स पास…
Ranchi : शिक्षा और छात्र हितों के मुद्दों को लेकर चल रही 6 दिवसीय छात्र अधिकार पदयात्रा मंगलवार को अपने अंतिम चरण में पहुंच गई। यह 20 किलोमीटर लंबी पदयात्रा बूटी मोड़ से शुरू हुई और शहर के प्रमुख इलाकों से होकर पुरानी विधानसभा परिसर तक पहुंचेगी। पदयात्रा का नेतृत्व जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो कर रहे हैं। शुरुआत में बड़ी संख्या में छात्र, युवा प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर शिक्षा सुधार, रोजगार और छात्र अधिकारों की मांग को जोरदार तरीके से उठाया। पदयात्रा बरियातू, रेडियम रोड, रातू रोड, अरगोड़ा चौक और…
Ranchi : झारखंड की “अंडर-14 बालक फुटबॉल टीम” ने आज झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने टीम के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगियों को राष्ट्रीय चैंपियन बनने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास तथा उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के युवाओं की प्रतिभा और समर्पण झारखंड के गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है। यह मुलाकात…
Ranchi : झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र मंगलवार को तीसरे दिन जारी है। सत्र में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य में ट्रामा सेंटर की संख्या और संचालन की स्थिति की रिपोर्ट मंगाई गई है। कुछ सेंटर मेनपावर की कमी के कारण पूरी तरह से संचालित नहीं हो पा रहे हैं, जिन्हें जल्द ही चालू कर दिया जाएगा। आने वाले समय में नए ट्रामा सेंटर भी खोले जाएंगे। उन्होंने खुद जाकर निरीक्षण करने का भरोसा दिया। धनबाद में गरीब मरीजों की परेशानी पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने सवाल उठाया। स्वास्थ्य मंत्री…
Ranchi : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन एमबीबीएस नामांकन में कथित गड़बड़ियों का मामला छा गया। कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसे गंभीर विषय बताकर जोरदार तरीके से उठाया। काउंसलिंग प्रक्रिया पर सवाल बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में मेडिकल एडमिशन के दौरान कई तरह की अनियमितताएं सामने आ रही हैं। उनका आरोप है कि झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड मेडिकल काउंसलिंग कमिटी की तय गाइडलाइन का पालन नहीं करता। इसी वजह से काउंसलिंग के समय गलतियों की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि एनटीए परिणाम जारी कर बोर्ड को भेजता…
Ranchi : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) में प्रमोशन के लिए झारखंड राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की चयन सूची जारी कर दी है। मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 10 नवंबर 2025 को हुई बैठक में वर्ष 2022 और 2023 की सेलेक्ट लिस्ट को मंजूरी दी। इसके आधार पर झारखंड कैडर में IPS के 8 रिक्त पदों को भरने की अनुमति दी गई है। 2022 की सेलेक्ट लिस्ट वर्ष 2022 के लिए जिन अधिकारियों के नाम शामिल किए गए हैं, वे इस प्रकार हैं शिवेंद्र (जन्म: 03.1971) राधा प्रेम किशोर (जन्म: 12.1971) मुकेश…
Dhanbad : IIT (ISM) धनबाद के शताब्दी वर्ष समारोह में अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने देश के विकास और आर्थिक स्वाधीनता को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलते वैश्विक माहौल में भारत को अपने हितों के अनुरूप फैसले लेने होंगे, क्योंकि 21वीं सदी में किसी देश की असली शक्ति उसकी प्राकृतिक संपदाओं, ऊर्जा सुरक्षा और तकनीकी क्षमता पर निर्भर करेगी। कार्यक्रम में अडाणी ने बताया कि आईआईटी(आईएसएम) की स्थापना भी ऐसी ही दूरदर्शिता का उदाहरण है, जब सौ साल पहले खनन और भूविज्ञान के विशेषज्ञ तैयार करने की जरूरत महसूस की गई थी। उन्होंने कहा…

