Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»बिहार»समस्तीपुर पहुंचे सीएम नीतीश, 827 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात
बिहार

समस्तीपुर पहुंचे सीएम नीतीश, 827 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJanuary 29, 20262 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Samastipur : सीएम नीतीश कुमार दूसरे चरण की समृद्धि यात्रा के तहत आज यानी गुरुवार को समस्तीपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले को कुल 827 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। सीएम ने 470 करोड़ रुपये की लागत से 71 योजनाओं का शिलान्यास किया, जबकि 273.02 करोड़ रुपये की 74 योजनाओं का उद्घाटन और 83.29 करोड़ रुपये की लागत से 43 योजनाओं का कार्य प्रारंभ कराया।

2005 से पहले की सरकारों पर सीएम का हमला

सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और वर्ष 2005 से पहले की सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने लालू-राबड़ी शासन का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय राज्य की स्थिति बहुत खराब थी। लोग शाम के बाद घर से बाहर निकलने से डरते थे, समाज में अशांति थी और शिक्षा व स्वास्थ्य की स्थिति भी कमजोर थी। सीएम ने कहा कि पहले की सरकारों ने विकास के लिए कोई ठोस काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि उस दौर में महिलाओं के लिए भी कोई विशेष प्रयास नहीं किए गए थे और बिजली व सड़कों की स्थिति बेहद खराब थी। अब राज्य में डर और भय का माहौल नहीं है, बल्कि शांति, भाईचारा और विकास का वातावरण है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं पर जोर

नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया। बड़े पैमाने पर सड़कों, पुल-पुलियों का निर्माण हुआ। सात निश्चय योजना के तहत हर घर बिजली, नल-जल, शौचालय और पक्की सड़कों से टोलों को जोड़ने का काम पूरा किया गया। उन्होंने बताया कि 2018 में ही हर घर बिजली पहुंचा दी गई और आज अधिकांश घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली मिल रही है।

महिला सशक्तीकरण और भविष्य की योजनाएं

सीएम ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार ने लगातार काम किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 से 2030 के बीच विकास की गति को और तेज किया जाएगा। चारों कार्यकालों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, कृषि समेत हर क्षेत्र में काम हुआ है। केंद्र सरकार का भी राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है और अगले पांच वर्षों के लिए सात निश्चय-3 की शुरुआत की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

जमीन के लफड़े में रिश्तों का कत्ल

January 30, 2026

नहर में गिरी कार, बिजली विभाग के दो कर्मचारियों की मौत

January 30, 2026

पटना में ERSS और राज्य पुलिस डाटा सेंटर के नए भवन को मंजूरी, 172.80 करोड़ रुपये होंगे खर्च

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.