Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»जज पति ने चलवाई थी पत्नी पर गोलियां, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
झारखंड

जज पति ने चलवाई थी पत्नी पर गोलियां, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJanuary 21, 20262 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Godda : गोड्डा के पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधीग्राम चौक के पास महिला पर गोली चलाने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम श्याम कुमार साह, सुबोध कुमार साह और मो आरिफ बताये गये। सभी आरोपी बिहार के भागलपुर के रहने वाले हैं। इस बात का खुलासा गोड्डा एसपी मुकेश कुमार ने मीडिया के सामने किया।

एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि महिला की हत्या की साजिश उसके पति ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर रची थी। वारदात को बीते 17 जनवरी की शाम में अंजाम दिया गया था। गोड्डा से बाइक पर आ रही वंदना कुमारी (35) को गांधीग्राम चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला मूल रूप से कहलगांव, भागलपुर की रहने वाली हैं और वर्तमान में हनवारा थाना क्षेत्र में रह रही थीं। इस संबंध में घायल महिला के फर्दबयान के आधार पर पथरगामा थाना में कांड संख्या 13/26, दिनांक 18 जनवरी 2026 को चार नामजद सहित अन्य अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए गोड्डा एसपी मुकेश कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। एसआईटी ने भौतिक, तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घायल महिला के पति का अपनी पत्नी के साथ गोड्डा सिविल कोर्ट में मामला चल रहा था। महिला के पति बिहार में ज्यूडिशियल जज हैं। इसी विवाद से छुटकारा पाने के लिए पति ने पत्नी की हत्या कराने की योजना बनाई। पत्नी को मारने का सौदा दो लाख रुपये में तय हुआ। आरोपियों ने सुपारी लेकर 17 जनवरी को महिला की हत्या के इरादे से चलती बाइक पर गोली चलाई।पुलिस ने कांड से जुड़े कई अहम सबूत भी बरामद किए हैं। इनमें घटनास्थल से गोली का आगे का हिस्सा, घटना में प्रयुक्त दो बाइक, एक देशी कट्टा, तीन हेलमेट और तीन मास्क शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.