New Delhi : संसद के शीतकालीन सत्र 2025 का आज 15वां और अंतिम दिन है। शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही होनी है, हालांकि यह देखना अहम होगा कि सदन सुचारू रूप से चलता है या फिर हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित करनी पड़ती है।
इससे पहले गुरुवार को राज्यसभा में ‘जी राम जी’ बिल पेश किया गया। वहीं लोकसभा में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिल पेश करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल अपनी बात रखना चाहता है और सत्ता पक्ष की बात सुनने को तैयार नहीं है।
कृषि मंत्री ने अपने बयान में महात्मा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि वे देशवासियों के दिलों में बसते हैं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने गरीब हटाए, लेकिन गरीबी नहीं हटाई। सत्र के अंतिम दिन महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और कार्यवाही को लेकर राजनीतिक हलचल बनी हुई है।


