पटना: बिहार की राजधानी के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की शुक्रवार की देर रात पौने 12 बजे सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक के पास की है। उन्हें आनन-फानन में मेडिवर्सल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर सासंद पप्पू यादव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारवालों से मुलाकात की। पप्पू यादव इस दौरान खासा नाराज दिखे कि सूचना देने के बाद भी काफी देर बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जबकि लोकल थाना घटनास्थल से काफी करीब है।
Author: खबरबोल एडिटर
घटना रामगढ़ बोकारो मार्ग मठवाटांड के समीप की गोला। रामगढ़ बोकारो एन एच 23 मठवाटांड के समीप शुक्रवार शाम को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की पहचान डाड़ी थाना क्षेत्र के हुसीर गांव निवासी अमरलाल चौधरी का पुत्र कौशल कुमार 25 वर्ष के रूप में हुई। क्या है मामला, कैसे घटी घटना घटना के संबंध में बताया गया कि कौशल नकटी गढ़ा स्थित गोला नर्सिंग होम में रिसेप्शनिस्ट का कार्य करता था। शुक्रवार को वह स्कूटी लेकर मोबाइल बनाने कहकर नर्सिंग होम से निकला। मठवाटांड के एक एक दुकान से मोबाइल बनाने के…
बालूमाथ। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण बनाने के लिए एसडीएम अजय रजक के एसडीपीओ विनोद रावानी ने बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया। उनके साथ बालूमाथ थाना आरक्षी निरिक्षक परमानंद वीरूवा , थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार , बीडीओ सोमा उरांव सीओ विजय कुमार ,गौतम कुमार, विजय कुमार ,केके शर्मा, अजय सिंह, अमित कुमार ,एसके पाल और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर दुर्गा मंदिर रोड, ग़ालिब कोलोनी, बाजारटांड़ , चांदनी चौक, कुरैशी मुहल्ला,रहमत नगर टमटमटोला ,हाई स्कूल रोड से होते हुए थाना परिसर में समाप्त हुआ। इस दौरान शांति समिति के कई…
अवैध कोयला खनन पर कार्रवाई में फिसड्डी है सीसीएल, डीसी ने जताई चिंता रामगढ़। जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में सीसीएल की नाकामी उजागर हुई है। अवैध कोयला खनन पर रोक लगाने में फिसड्डी साबित हुई है। जिसे लेकर डीसी ने नाराजगी व्यक्त की है। डीसी के नेतृत्व में आयोजित जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में जब इस मुद्दे पर चर्चा हुई तो सीसीएल के द्वारा की गई कार्रवाई फिसड्डी साबित हुई। रामगढ़ जिले में सीसीएल के रजरप्पा, अरगड्डा, कुजू, चरही, बरकासायल, प्रक्षेत्र में कोयले का खनन होता है। इसके अलावा टाटा स्टील लिमिटेड को भी…
खूंटी। खूंटी के बकसपुर झण्डा टोंगरी जंगल में पुलिस छापामारी कर पीएलएफआई के तीन उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादी में खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर स्टेशन टोली निवासी गेन्द्र बारला उर्फ लादेन, गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के रामतोलया महुआ टोली निवासी असीम तोपनो और अजीत तोपनो उर्फ डुडा का नाम शामिल है. पकड़े गए उग्रवादी के निशानदेही पर 1 देशी कट्टा, 2 गोली, 1 मोबाईल और पीएलएफआई का 13 पर्चा पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खूँटी एसपी को गुप्त सूचना मिली कि जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर…
सीपीआर का प्रशिक्षण लेकर रामगढ़ का 70 प्रतिशत घर हो सकता है सुरक्षित : डीसी रामगढ़। आज हमारे समाज में हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट और इमरजेंसी की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। इस इमरजेंसी में आम नागरिक हमेशा अस्पताल और मेडिकल सेंटर का आश्रय लेते हैं। लेकिन मरीज को 20 मिनट के गोल्डन आवर में फर्स्ट एड की जरूरत होती है। जिससे उसकी जान बच सकती है। 70 फ़ीसदी घर बड़ी आसानी से मेडिकल इमरजेंसी के दौरान सुरक्षित हो सकते हैं यही वह समय है जिसमें आपदा मित्र की जरूरत पड़ेगी। इसी उद्देश्य से जिले में फर्स्ट एड को…
आरोपी के निशानदेही पर एक छः चक्रीय रिवाल्वर, 4 खोखा, 23 गोली, घटना में प्रयुक्त बाइक और 4 मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है गुमला। पुलिस ने फायरिंग मामले का 12 घँटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. पूर्व से चल रहे विवाद में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया. गिरफ्तार आरोपी में लोहरदगा जिले के कोर्ट रोड के रहने वाले डॉ शैलेश कुमार साहू, भंडरा थाना क्षेत्र के मेन रोड के रहने वाले आनन्द कुमार साहू और शैलेश कुमार साहू का किरायेदार सूरज कुमार साहू का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर एक…
परिजनों ने मान ली थी हार, पर थानेदार ने खोज निकाला, परिजनों के चेहरे खिले मांडू। पाँच दिनों से लापता बुजुर्ग को खोजने में मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने खूब पसीना बहाया। परिजन हार थक निराश हो गए थे। लेकिन थाना प्रभारी ने हार स्वीकार नहीं किया। अंततः मांडू थाना प्रभारी ने बुजुर्ग को खोज निकाला। बुजुर्ग को देखकर परिजनों के चेहरे खिल गए और ख़ुशी के आँसू छलक गए। क्या है मामला जानकारी के अनुसार मांडू थाना क्षेत्र के हेसागढ़ा में अपनी बेटी के घर शंकर चक्रवती उम्र 60 वर्ष पिता स्व0 ज्योति चक्रवती ग्राम कोनार डैम विष्णुगढ़…
रामगढ़। जिले के पतरातू प्रखंड क्षेत्र में हाईवा से स्टोन चिप्स की तस्करी हो रही थी। खनन विभाग ने इस मामले में कार्रवाई की और 500 घन फीट स्टोन चिप्स लदा हुआ हाईवा जप्त किया है। जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक ने बताया कि भदानीनगर ओपी क्षेत्र के ग्राम पाली में मुख्य मार्ग पर कौड़ी की ओर से आते हुए एक पत्थर चिप्स लदा हाईवा जेएच 02 एएक्स 5331 को जांच के लिए रुकवाया गया। हाईवा चालक अचानक से गाड़ी रोक कर फरार हो गया। उस हाईवा पर 500 घन फिट स्टोन चिप्स लदा हुआ था। जांच के दौरान कोई…
रामगढ़। बड़का गांव विधानसभा की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के घर ईडी की छापेमारी खत्म हो चुकी है। ईडी को वहां से कुछ भी हासिल नहीं हो पाया है। यह दवा पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने किया है। उन्होंने ईडी की छापेमारी के दौरान एक ट्वीट किया और कहा कि उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग की एडवाइजरी काउंसिल में वरिष्ठतम नेताओं के साथ जगह मिली है। बिहार इलेक्शन में भी उन्हें बड़ा दायित्व पार्टी ने दिया है। बंगाल में भी उन्होंने कई राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई। यह सब देखकर विपक्षियों की हालत खराब हो रही…

