घटना रामगढ़ बोकारो मार्ग मठवाटांड के समीप की
गोला। रामगढ़ बोकारो एन एच 23 मठवाटांड के समीप शुक्रवार शाम को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की पहचान डाड़ी थाना क्षेत्र के हुसीर गांव निवासी अमरलाल चौधरी का पुत्र कौशल कुमार 25 वर्ष के रूप में हुई।
क्या है मामला, कैसे घटी घटना
घटना के संबंध में बताया गया कि कौशल नकटी गढ़ा स्थित गोला नर्सिंग होम में रिसेप्शनिस्ट का कार्य करता था। शुक्रवार को वह स्कूटी लेकर मोबाइल बनाने कहकर नर्सिंग होम से निकला। मठवाटांड के एक एक दुकान से मोबाइल बनाने के बाद वह वापस लौटा रहा था। इसी दौरान बोकारो से रांची की और जा रहे 709 वाहन जेएच02बीआर 5762 ने स्कूटी को पीछे से धक्का मार दिया। जिससे स्कूटी सवार बीच सड़क में गिर गया। इसके बाद वाहन का एक चक्का युवक के माथे में चढ़ गया। जिससे युवक का माथा पूरी तरह से क्षत – विक्षत् हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में करते हुए स्कूटी एवं 709 वाहन को जब्त कर लिया है। बताया गया कि मृतक युवक के परिजन धवैया में रहते है। उसके पिता वहीं मेडिकल प्रैक्टिस करते हैं। घटना की जानकारी के बाद देर शाम को मृतक के परिजन पहुंच गए थे।


