परिजनों ने मान ली थी हार, पर थानेदार ने खोज निकाला, परिजनों के चेहरे खिले
मांडू। पाँच दिनों से लापता बुजुर्ग को खोजने में मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने खूब पसीना बहाया। परिजन हार थक निराश हो गए थे। लेकिन थाना प्रभारी ने हार स्वीकार नहीं किया। अंततः मांडू थाना प्रभारी ने बुजुर्ग को खोज निकाला। बुजुर्ग को देखकर परिजनों के चेहरे खिल गए और ख़ुशी के आँसू छलक गए।
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार मांडू थाना क्षेत्र के हेसागढ़ा में अपनी बेटी के घर शंकर चक्रवती उम्र 60 वर्ष पिता स्व0 ज्योति चक्रवती ग्राम कोनार डैम विष्णुगढ़ आए थे। जो थोड़ा मानसिक रूप से थोड़ा बीमार थे । पाँच दिन पहले अपने बेटी के घर से ही गुम हो गए थे। जिसे काफी प्रयास के बाद मांडू पुलिस के द्वारा बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


