Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रामगढ़»शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए बीपीओ इंशा अल्लाह को मिला गोल्ड मेडल, नीति आयोग ने किया सम्मानित
रामगढ़

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए बीपीओ इंशा अल्लाह को मिला गोल्ड मेडल, नीति आयोग ने किया सम्मानित

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरAugust 2, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रजरप्पा। नीति आयोग द्वारा रामगढ़ टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में चितरपुर प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) मो. इंशा अल्लाह को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट नवाचार और प्रयासों के लिए गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

बेहतर कार्य के लिए सम्मानित

उन्हें यह सम्मान चितरपुर प्रखंड में छात्र नामांकन वृद्धि, नियमित उपस्थिति, परीक्षा परिणामों में सुधार तथा नवाचार आधारित शैक्षणिक पहलों के लिए दिया गया। समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल (डीडीसी) सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

सुधा देवी ने इंशा अल्लाह के कार्यों की सराहना की

जिप अध्यक्ष सुधा देवी ने इंशा अल्लाह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि, “शिक्षा व्यवस्था के सशक्तीकरण में प्रखंड स्तर के अधिकारियों की भूमिका अहम होती है और इंशा अल्लाह ने इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया है।

शैक्षणिक योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया है

बीपीओ ने चितरपुर में विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया है, जिसमें स्कूलों में शैक्षणिक वातावरण का सुधार, शिक्षक प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन, तथा विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने जैसे अनेक पहल शामिल हैं।

यह उपलब्धि मेरी पूरी टीम के सहयोग का परिणाम है

सम्मान प्राप्त कर इंशा अल्लाह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “यह उपलब्धि मेरी पूरी टीम के सहयोग का परिणाम है और यह मुझे भविष्य में और अधिक लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।”
इस उपलब्धि पर चितरपुर सीओ दीपक मिंज, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन, शिक्षकों – असगर अली, वेद प्रकाश, अमित यादव, पावेल कुमार, प्रिया कुमारी, रंजीत कुमार, शहनवाज अहमद, हिरू प्रजापति, सोनू करमाली, रोशन करमाली, जितेंद्र कुमार, राहुल कुमार, पप्पू कुमार, ममता सिंह व अन्य कई शिक्षकों और अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

18 हाथियों का तांडव, रातोंरात उजाड़ दी किसानों की फसल

January 10, 2026

रामगढ़ में टेंपो पलटने से छात्रा की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

January 3, 2026

रामगढ़ की फैक्ट्री पर प्रदूषण का आरोप, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

December 23, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.