हजारीबाग। हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने अगस्त माह के पहले दिन बड़े पैमाने पर थानेदारों की ट्रांसफर पोस्टिंग की है। सभी थानेदारों को 24 घंटे के अंदर योगदान देने का निर्देश दिया है।
कौन कहां गए देखे लिस्ट
बरही इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी आभास कुमार को साइबर थाना, अनिल कुमार बड़कागांव आंचल से एसटीएफ शाखा, ललित कुमार को एसटीएफ शाखा से बड़कागांव आंचल, विनोद कुमार को पेलावल आंचल से बरही थाना प्रभारी, शाहिद रजा को दारू आंचल से पेलवाल आंचल, जगलाल मुंडा को साइबर थाना से दारू आंचल, पुअनि सरोज सिंह चौधरी को थाना प्रभारी टाटी झरिया से थाना प्रभारी चौपारण, राजदीप कुमार को पुलिस केंद्र हजारीबाग से थाना प्रभारी इचाक, प्रमोद कुमार राय को कनीय अवर निरीक्षक सदर थाना से थाना प्रभारी कटकमदाग, कृष्ण कुमार गुप्ता को कनीय अवर निरीक्षक कटकमदाग थाना से थाना प्रभारी बड़कागांव, इंद्रजीत कुमार को कनीय अवर निरीक्षक बड़कागांव थाना से थाना प्रभारी टाटी झरिया, शिवम गुप्ता को कनीय अवर निरीक्षक बरही थाना से थाना प्रभारी कटकमसांडी, पंकज सिंदुरिया को कनीय अवर निरीक्षक विष्णुगढ़ थाना से थाना प्रभारी बरकट्ठा, कुमार अश्वनी को कनीय अवर निरीक्षक गिद्दी थाना से थाना प्रभारी चूरचू, नितेश कुमार सिंह को थाना प्रभारी चूरचू से थाना प्रभारी गोरहर, सूर्यकांत कुमार को कनीय अवर निरीक्षक पगार ओपी से थाना प्रभारी चलकुशा, निशांत केरकेट्टा को कनीय अवर निरीक्षक कटकमदाग थाना से थाना प्रभारी लोहसिंघना, इकबाल हुसैन को कनीय अवर निरीक्षक सदर थाना से थाना प्रभारी दारू, दिनेश कुमार मंडल को कनीय अवर निरीक्षक बड़ा बाजार से ओपी प्रभारी पगार, सागेन मुर्मू को कनीय अवर निरीक्षक विष्णुगढ़ थाना से थाना प्रभारी डाड़ीकला ओपी प्रभारी, रामकुमार राम को पुलिस केंद्र हजारीबाग से ओपी प्रभारी सिकरी, पंकज कुमार को थाना प्रभारी कटकमदाग से ओपी प्रभारी बड़ाबाजार को बनाया गया है।


