Author: खबरबोल एडिटर

रामगढ़। शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर मुर्रामकला गांव के पास चली गोली के मामले का उद्वेदन करने में रामगढ़ पुलिस लगी हुई है। रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि 3 सितंबर को हुई घटना में कांड संख्या 244/25 दर्ज कर अभियुक्त अनिल यादव और मुकेश महतो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश बना रही थी। इस दौरान दोनों अपराधियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कांड के अभियुक्त मुकेश महतो को रामगढ़ कोर्ट से 24 घंटे के रिमांड पर लिया गया। इसके बाद उस पूरी घटनाक्रम का सीन रीक्रिएट किया गया। मुकेश महतो से पुलिस…

Read More

अपराधी अनिल यादव जेल पहुंचते ही हो गया मेडिकली अनफिट रामगढ़। शहर में दहशत फैलाने वाला कुख्यात अपराधी अनिल यादव जेल पहुंचते ही मेडिकली अनफिट हो गया। रामगढ़ पुलिस ने जब कोर्ट में रिमांड लेने के लिए अर्जी डाली तो अनिल यादव की तरफ से मेडिकली अनफिट की अर्जी लगा दी गई। रामगढ़ पुलिस अब यह सोच रही है कि जो व्यक्ति चार दिनों के अंदर दो बड़े वारदातों में शामिल रहा, वह अचानक बीमार कैसे पड़ गया? पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करने वाली थी। पूछताछ के बाद उस घटना की सच्चाई सामने आती, जिसमें तीन लड़कियों और…

Read More

सड़क से हटकर बनाये पूजा पंडाल:डीसी रामगढ़। दुर्गा पूजा पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर शनिवार को उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार उपस्थित थे। बैठक में उपायुक्त ने प्रखंडवार पूजा समिति के सदस्यों से उनके क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। साथ ही उपायुक्त ने सभी समिति के सदस्यों को रोड से जगह छोड़कर पंडाल बनाने का निर्देश दिया। वही उन्होंने सभी पूजा समितियों को अपने अपने वोलेंटियर चिन्हित कर अपने…

Read More

रजरप्पा। रामगढ़ प्रखंड के अंतर्गत बारलोंग पंचायत निवासी सह कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता खुदीराम महतो( 84 वर्ष) का अपने पैतृक आवास पर आकस्मिक का निधन हो गया खुदीराम महतो पिछले कई महीनो से बीमार चल रहे थे। वे पिछले 45 वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे। तत्पश्चात 10 वर्षों से आजसू पार्टी बुद्धिजीवी मंच के वरिष्ठ नेता के रूप में कार्य कर रहे थे। उनके निधन से पूरे रामगढ़ क्षेत्र में शोक की लहर है। वह अपने पीछे तीन पुत्र तीन पुत्रियां नाती पोता सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उनके निधन से समाज को काफी नुकसान हुआ…

Read More

राजभाषा माह पर हुआ कवि सम्मेलन का आयोजन, कविताओं से गूंजा रजरप्पा ऑफिसर्स क्लब प्रिंस वर्मा, रजरप्पा सीसीएल राजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित ऑफिसर्स क्लब में राजभाषा माह 2025 और सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत बीती रात भव्य कवि सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रजरप्पा महाप्रबंधक कल्याणजी प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर महाप्रबंधक ने कहा कि “राजभाषा का संवर्धन और सतर्कता की भावना को मजबूत करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। हिंदी हमारी पहचान है, इसे कार्य संस्कृति और व्यवहारिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। सतर्कता केवल…

Read More

गिरीडीह। शुक्रवार को पचंबा गर्ल्स हाई स्कूल में 534 वां व उत्क्रमित उवि महेशलुंडी में 535 वां खुशी क्लास लगा। लाइफ केयर हॉस्पिटल, रांची व खुशी क्लास के तत्वावधान में आयोजित पचंबा गर्ल्स हाई स्कूल के खुशी क्लास में प्रिंसिपल शमा परवीन ने कहा कि सही मायने में खुशी के साथ ही मंजिल पाई जा सकती है। तनाव में हम मंजिल पा भी लियें तो हम उसका सार्थक उपयोग नहीं कर पाएंगे। महेशलुंडी उवि में शिक्षक सुमित साव व सुभाष पंडित ने कहा कि खुशी क्लास के मंत्र को आत्मसात करने की जरूरत है। सही मायने में खुशी क्लास विटामिन…

Read More

आयोजकों ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस , मोटल राजलक्ष्मी में होगा कार्यक्रम, स्थानीय युवक युवती भी लेंगे भाग रजरप्पा | प्रिंस वर्मा रजरप्पा कोयलांचल में पहली बार डांडिया का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन चितरपुर के सोंढ़ स्थित मोटर राजलक्ष्मी परिसर में होगा। डांडिया कार्यक्रम नवरात्र के पंचमी यानि 26 सितंबर को शाम के 7:30 बजे से शुरू होगा। इस बाबत गुरुवार को सुजीत सिंह, पवन दांगी व धर्मेंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम को लेकर सभी तरह की जानकारियां दी। आयोजको ने बताया कि कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए कोलकाता, रांची समेत कई जगह से डांडिया…

Read More

जज्बे में हो सकारात्मक उफान तो मुट्ठी में होगा तूफान : मुकेश चौहान गिरीडीह। शहर के जिला स्कूल में 532 वां, कस्तूरबा बालिका आवासीय गिरीडीह में 533 वां खुशी क्लास व पपरवाटांड़ दुर्गा मंडप के पास 593 वां खुशी चौपाल का आयोजन हुआ। लाइफ केयर हॉस्पिटल रांची व खुशी क्लास के तत्वावधान में आयोजित खुशी चौपाल व खुशी क्लास का संचालन कर रहे प्रकाश मिश्रा ने कहा कि आज के गलघोंटू प्रतिस्पर्धा में चहुंओर तनाव फैल गया है। यह तनाव आत्महत्या का प्रतिशत तेजी से बढ़ाता जा रहा है। हम जिंदगी जीना ही भूलते जा रहे हैं। खुशी चौपाल तनावमुक्त…

Read More

सकारात्मकता आत्मबल को बढ़ाता है : डॉ अजित गिरीडीह। तनाव, डिप्रेशन, हाईपरटेंशन, आत्महत्या की प्रवृत्ति को समाज से खदेड़ ही देनी है। सकारात्मक माहौल में घर के आंगन और स्वयं दिल में खुशी के दीप को जलाए रखना है। जिंदगी हमें जिंदादिली से जीने को मिली है। इसे हम तनाव-डिप्रेशन के हवाले तो कतई नहीं करेंगे। खुशी रथ के इस आग्रह को केएन बक्शी बीएड कॉलेज बेंगाबाद के छात्र-शिक्षक व पचंबा गांव के ग्रामीणों ने खुले दिल से स्वीकारा। सभी ने एक स्वर में कहा, हम बनेंगे खुशी दूत, होगा हमारा खुशहाल परिवार और समाज। लाइफ केयर हॉस्पिटल, रांची और…

Read More

पतरातू पुलिस ने पांडेय गिरोहों के सक्रिय सदस्य को किया गिरफ्तार एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी अभियुक्त सुनील धोबी पर पतरातू पुलिस सर्किल क्षेत्र में 10 से अधिक मामले दर्ज पतरातू। पतरातू पुलिस ने पांडे गिरोह के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इसकी जानकारी पतरातू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव गोस्वामी ने अनुमंडल पुलिस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया है। पतरातू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि भुरकुंडा थाना कांड संख्या 70/ 22 दिनांक 20-4-2022 धारा…

Read More