गिरीडीह। शुक्रवार को पचंबा गर्ल्स हाई स्कूल में 534 वां व उत्क्रमित उवि महेशलुंडी में 535 वां खुशी क्लास लगा। लाइफ केयर हॉस्पिटल, रांची व खुशी क्लास के तत्वावधान में आयोजित पचंबा गर्ल्स हाई स्कूल के खुशी क्लास में प्रिंसिपल शमा परवीन ने कहा कि सही मायने में खुशी के साथ ही मंजिल पाई जा सकती है। तनाव में हम मंजिल पा भी लियें तो हम उसका सार्थक उपयोग नहीं कर पाएंगे। महेशलुंडी उवि में शिक्षक सुमित साव व सुभाष पंडित ने कहा कि खुशी क्लास के मंत्र को आत्मसात करने की जरूरत है। सही मायने में खुशी क्लास विटामिन की वो गोली है, जिसे जो भी खा लिया ; सकारात्मक ऊर्जा से भर जाएगा। पत्रकार प्रकाश मिश्रा ने कहा कि छात्रों को किताबों से प्रेम करनी चाहिए। किताबों से किया गया यह प्रेम आपको सफलता की ऊंचाई पर ले जाएगा। खुशी क्लास के संस्थापक सह संचालक मुकेश सिंह चौहान ने नो, इंड व फेल जैसे नकारात्मक शब्दों का सकारात्मक पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि प्रयास कभी मरता नहीं। हमेशा अगले सम्भावनाएं के द्वार खुले होते है। और फेल तो कोई होता ही नहीं। फेल का मतलब होता है फिर से प्रयास। चौहान ने कहा, खुश रहकर ही हम तनाव से लड़ सकते हैं। यह खुशी सकारात्मक भाव से आते हैं। हम जो प्रतिदिन करते हैं, उसका सिर्फ नजरिया बदलिए ; जिंदगी जीने का अंदाज बदल जाएगा। तनाव में आकर आत्महत्या के बारे में सोचना भी महापाप है। खुद में सकारात्मक भाव जगाएं, तनाव स्वतः भाग जाएगा। अंत में खुशी क्लास से उत्साहित छात्र तनावमुक्त हो जिंदादिली से जिंदगी जीने का और इसी राह पर आगे बढ़ मंजिल पाने का संकल्प लिया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


