रामगढ़। डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज के आदेशों का असर अब दिखने लगा है। कोयला तस्करी का हब बन चुना रामगढ़ थाना क्षेत्र के काजू बागान में कार्रवाई शुरू हो गई है। डीसी के आदेश पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी मशीन लेकर काजू बागान पहुंचे और अवैध मुहाने को बंद कर दिया। कौन है शेखर, जिसने महीनों से खोद रहा है मौत का कुँआ जिस स्थान पर वन विभाग ने कार्रवाई की है। उस स्थान पर महीनों से अवैध खनन और कारोबार चल रहा था। शेखर नामक आदमी अपने आंका के आशीर्वाद…
Author: खबरबोल एडिटर
रामगढ़/हजारीबाग। अवैध कोयला कारोबार अब पाँव पसार चुकी है। जिसे रोकना पुलिस, वन विभाग और सीसीएल के चुनौती बन गया है। क्योंकि कोयला तस्कर अपनी पकड़ मज़बूत कर चुका है। उसे मालूम है कि कारोबार को चलाने के लिए कैसे किससे निपटना है। इसके कारण ही पिछले दो माह से कोयला तस्करी बेरोकटोक चल रहा है। कोयला तस्कर दिन के उजाले में कोयला तस्करी कर रहा है। जिसे रोकने और टोकने वाला कोई नहीं है। फलस्वरूप कोयला तस्कर कोयला चोरी कर राज्य सरकार को भारी चुना लगा रहा है। गिद्दी और उरीमारी का इलाका बना कोयला तस्करों का चारागाह इधर…
रामगढ़। वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के बड़गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है। अहले सुबह मामूली विवाद को लेकर एक बाप ने अपने ही कलेजे के टुकड़े को धारदार हथियार से काट डाला। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि घटना में पिता भी घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए रांची रोड के अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पाकर वेस्ट बोकारो पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इधर वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पिता ने अपने पुत्र…
रजरप्पा। गोला थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में अभिषेक कुमार ने गुरुवार को योगदान दिया । थाना प्रभारी बनते ही उन्होंने कहा कि गोला थाना क्षेत्र में अपराधी गतिविधि, क्राइम रोकने एवं शांति व्यवस्था कायम रखना पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा ताकि थाना आने वाले ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या ना हो । उन्होंने गोला के लोगों से क्राइम कंट्रोल में एवं शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग करने की अपील की है । थाना प्रभारी बनते ही कई लोगों ने थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को बधाई…
रामगढ़। एसपी अजय कुमार ने दो थाना प्रभारी को बदल दिया है। गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार और भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली को बनाया है। जबकि गोला थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप और भदानीनगर ओपी प्रभारी ब्रह्ममत कुमार को साइबर थाना भेजा है। सभी पदाधिकारी को 24 घंटे के अंदर योगदान देने का निर्देश दिया है।
अजय कुमार सिंह व पवन कुमार सिंह इनरोल्मेंट के दौरान गलत शपथ पत्र दायर किया : आनंद अग्रवाल रामगढ़। इनरोल्मेंट के दौरान गलत शपथ पत्र दायर करने के आरोप में जिला अधिवक्ता संघ ने कड़ा रूख किया है। बैठक कर दो अधिवक्ता अजय कुमार सिंह व पवन कुमार सिंह की सदस्यता को रद्द किया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने बताया कि दोनों अधिवक्ताओं ने इनरोल्मेंट के दौरान गलत शपथ पत्र दायर कर अंडरटेकिंग का उलंघन किया है। अधिवक्ता ऋषि कुमार महतो के नेतृत्व में टीम की जांच रिर्पोट में खुलासा होने के बाद कार्यकारिणी की बैठक दोनों…
रजरप्पा। रजरप्पा पुलिस द्वारा मंगलवार की सुबह सीसीएल रजरप्पा के विस्थापित गांव कोइहरा स्थित दामोदर नदी के पानी मे बहती हुई एक अज्ञात शव बरामद किया गया है। दामोदर नदी किनारे से अज्ञात शव मिलने के बाद आसपास के इलाकों में कोहराम मच गया। इस बीच कुछ ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना रजरप्पा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि काफी दिनों से पानी डुबे होने के कारण शव बुरी तरह से सड़ गया है, जिसके…
रामगढ़। सोमवार की रात रामगढ़ पुलिस के लिए काफ़ी भारी रही। पुलिस पूरी रात परेशान रही। हालांकि पुलिस को सफलता मिली और राहत की सांस ली। हुआ यूं कि मंगलवार की रात करीब 9 बजे लोहागेट में नंदकिशोर सिंह के आवास पर 7-8 की संख्या में नकाबपोश बदमाश धावा बोला। वृद्ध दंपति को बनाया बंधक जिसके बाद बदमाशों ने नंदकिशोर सिंह और उनकी पत्नी को कब्जे में ले लिया। करीब दो घंटे दोनों को बंधक बनाकर करीब पंद्रह हजार रुपये नगद और कुछ जेवरात लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने दोनों को घर से करीब पाँच मीटर की दूरी पर…
रजरप्पा। संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत सोमवार को चितरपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान मुख्य रुओ से उपस्थित मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, झारखंड कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप तुलस्यान ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस…
रामगढ़। ज्वैलरी दुकान में लूट के मामले में खबर बोल ने सुबह ही एक खबर प्रकाशित की थी। जिसमें बताया था कि पुलिस दो बिंदुओं पर जाँच पड़ताल कर रही है। जिसमें एक लूट और दूसरा पारिवारिक विवाद होने की खबर प्रकाशित की थी। जिसपर दुकानदार आशीष द्वारा दिया गया थाने में आवेदन के बाद खबर पर मुहर लग गया है। आवेदन में आशीष ने अपने ससुराल वालों पर जान से मारने का आरोप लगता है। उसने बताया कि उसकी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। उसका एक केश मुंबई कोर्ट में चल रहा है। ससुराल के आठ लोगों…

