Author: खबरबोल एडिटर

बोरोबिंग स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में मनाया गया बिरसा मुंडा की जयंती, उमड़ी लोगो की भीड़ रजरप्पा बोरोबिंग स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया। इसके साथ ही विद्यालय के समीप भगवान बिरसा मुंडा जी का प्रतिमा का अनवारण मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद आयकर आयुक्त राँची निशा उरांव, विशिष्ठ अतिथि नव नियुक्त डीएसपी मिथुन कुमार मुंडा, अमृत लाल मुंडा, राँची विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ रिझु नायक, बोरोबिंग पंचायत की मुखिया बंसती देवी, सब इंस्पेक्टर राँची उमेश बेदिया, बीस सूत्री के अध्यक्ष दिनेश मुंडा के द्वारा…

Read More

झारखंड के पेयजल स्वच्छता मंत्री योगेंद्र महतो के पिता स्व विश्वनाथ महतो के श्रद्धांजलि सभा में 500 गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल और वस्त्र का वितरण रजरप्पा | प्रिंस वर्मा चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के मुरुबंदा स्थित आवास पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद के पिता स्व. विश्वनाथ महतो की पहली पुण्यतिथि शनिवार को श्रद्धा, भावनाओं और सामाजिक कर्तव्य की भावना के साथ मनायी गयी। सुबह से ही क्षेत्र के ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं समर्थकों का लगातार आगमन होता रहा। उपस्थित लोगों ने स्व. महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने…

Read More

रामगढ़। अवैध कोयला लदे हाईवा को वन विभाग की टीम द्वारा छोड़े जाने के मामले को लेकर डीएफओ नीतीश कुमार काफी गंभीर हैं। उन्होंने अपने स्तर से मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इसके अलावा उन्होंने गश्ती दल में शामिल अधिकारी और कर्मियों को शोकॉज कर पूरे प्रकरण पर जवाब मांगा है। इस संबंध में डीएफओ नीतीश कुमार ने बताया कि गश्ती दल में शामिल अधिकारी और कर्मी को स्पष्टीकरण भेजा गया है। स्पष्टीकरण में उनका क्या जवाब आता है। उसके बाद ही मामले की जांच पड़ताल की जाएगी। हालांकि जिस हाईवा से वसूली करने का मामला सामने…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ वन क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने एक अवैध कोयला लदे हाईवा को पकड़ी। यह कार्रवाई मंगलवार की देर रात गश्ती के दौरान की गई। बताया जा रहा है कि हाईवा में अवैध कोयला लदा था। जिसे अवैध रूप से रामगढ़ की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। जब्त हाइवा को रामगढ़ वन प्रमंडल कार्यालय लाने की तैयारी होने लगी। लेकिन लेकिन कोयला तस्करो ने हाइवा को छुड़ाने के लिए बोली लगाना शुरू कर दिया। यह खेल करीब तीन घंटे तक चला। पूरा प्रकरण क्षेत्र में चर्चा का…

Read More

रजरप्पा | प्रिंस वर्मा बिहार में एनडीए की जीत के बाद गिरिडीह से आजसू ( एनडीए ) सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने सरस्वती बगीचा में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लड्डू बांटे और एक-दूसरे को खिलाकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आजसू कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि बिहार की इस जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रवादी विचारधारा पर अपना भरोसा जताया है। यह जीत जन-जन के विश्वास की जीत है और विपक्ष की नकारात्मक राजनीति का जनता…

Read More

रजरप्पा। रजरप्पा कोयलांचल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर  में आगामी 13 नवम्बर को आयोजित होने वाले राँची विभाग स्तरीय सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राँची विभाग के विभाग प्रमुख विवेक नयन पाण्डेय एवं विद्यालय के प्राचार्य उमेश प्रसाद सहित सभी आचार्य, दीदीजी उपस्थित थे। बैठक में विभाग प्रमुख विवेक नयन पाण्डेय कार्यक्रम से संबंधित सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की  तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए ताकि आगामी कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न किया जा सके। ज्ञात हो कि सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम 13 नवम्बर को सुबह 11 बजे से…

Read More

रजरप्पा। रामगढ़ विधानसभा की विधायक सुनीता चौधरी का जन्मदिन बुधवार को राँची स्थित आवास में रामगढ़ नगर परिषद के अध्यक्ष राजेश कुमार महतो जी के नेतृत्व में आजसू पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मनाया। सर्वप्रथम आजसू के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक सुनीता चौधरी का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। इसके बाद एक विशेष केक काटा गया, जो जन्मदिन की खुशी का प्रतीक था। कार्यकर्ताओ ने कहा कि पूर्व विधायक सुनीता चौधरी के कार्यकाल में रामगढ़ विधानसभा तेजी से आगे बढ़ रहा था, इनके कार्यकाल में क़ई विकास योजनाएं धरातल पर उतरी हैं। पूर्व विधायक के कार्यों की खूब सराहना…

Read More

गतका पार्टी के कर्तव्य से शहर वासी हुए अचंभित, जमकर हुआ आतिशबाजी जीवन हरि मिलते, जनको दरसन दीजै, नाम अधार, जीवन-धन नानक प्रभु मेरे किरपा कीजै… रामगढ़। प्रभु मेरे प्रीतम प्रान पियारे, प्रेम-भगति निज नाम दीजिये, द्याल अनुग्रह धारे, सुमिरौं चरन तिहारे प्रीतम, ह्रदै तिहारी आसा, संत जनाँपै करौं बेनती, मन दरसन कौ प्यासा, बिछुरत मरन, जीवन हरि मिलते, जनको दरसन दीजै, नाम अधार, जीवन-धन नानक प्रभु मेरे किरपा कीजै आदि गुरुवाणी से रामगढ़ शहर गुंज उठा। मौका था गुरुनानक देव जी के 557 वें प्रकाशोत्सव का। मंगलवार को रामगढ़ गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के तत्वाधान में नगर कीर्तन…

Read More

सात बदमाश गिरफ्तार, 264.5 ग्राम सोने और 444 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद एसआईटी की बड़ी सफलता, बोलेरो और मोटरसाइकिल जब्त हजारीबाग। जिले में बढ़ते चोरी के अपराधों के उद्वेदन के लिए गठित एसआईटी ने केरेडारी थाना क्षेत्र में हुई करीब 1.5 करोड़ रुपये की बड़ी चोरी का उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने सात चोरो को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चोरी के 264.5 ग्राम सोना और 444 ग्राम चांदी के गहने, सात मोबाइल, एक बोलेरो वाहन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। यह जानकारी एसपी अंजनी अजंन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने…

Read More

झारखंड और रामगढ़ का बढ़ाया मान, जिले में खुशी की लहर रजरप्पा। श्रीनगर के वजिर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित एसजीएफआई राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के कृष्ण बल्लभ प्लस टू उच्च विद्यालय लारी के छात्र प्रिंस नायक ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता है। छात्र ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से रामगढ़ जिला और झारखंड का नाम रोशन किया है। प्रिंस की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि रामगढ़ की धरती खेल प्रतिभाओं से भरी हुई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने प्रिंस नायक को बधाई देते हुए…

Read More