रजरप्पा। रामगढ़ विधानसभा की विधायक सुनीता चौधरी का जन्मदिन बुधवार को राँची स्थित आवास में रामगढ़ नगर परिषद के अध्यक्ष राजेश कुमार महतो जी के नेतृत्व में आजसू पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मनाया। सर्वप्रथम आजसू के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक सुनीता चौधरी का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। इसके बाद एक विशेष केक काटा गया, जो जन्मदिन की खुशी का प्रतीक था। कार्यकर्ताओ ने कहा कि पूर्व विधायक सुनीता चौधरी के कार्यकाल में रामगढ़ विधानसभा तेजी से आगे बढ़ रहा था, इनके कार्यकाल में क़ई विकास योजनाएं धरातल पर उतरी हैं। पूर्व विधायक के कार्यों की खूब सराहना की गई। वही पूर्व विधायक सुनीता चौधरी जी ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा, की मैं रामगढ़ विधानसभा की हर एक देवतुल्य जनता के लिए हमेशा खड़ी रहूंगी। चाहे कोई भी चुनौती हो, मैं अपनी पार्टी और क्षेत्रवासियों की सेवा में सदैव तत्पर रहूंगी। आज का यह पल मुझे नई ऊर्जा दे रहा है, और हम सब मिलकर रामगढ़ को विकास के नए आयामों पर ले जाएंगे।”इस जन्मदिन समारोह में केंद्रीय सदस्य पंकज कुमार बर्णवाल, जिला प्रभारी नीतीश निराला, युवा नेता राजकुमार गिरी, राजू कुमार महतो एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


