झारखंड सरकार में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर आज विभागों के सचिवों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. इस दौरान चालू वित्तीय वर्ष के तीन महीने में जिन विभागों ने कम खर्च किया है, उन विभागों के सचिव को विशेष रूप से बुलाया गया है. सचिवों से पूछा जायेगा…
बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष (2025-26) की पहली तिमाही में एक दर्जन से अधिक विभागों की ओर से अब तक एक भी राशि खर्च नहीं हो पायी है. इस संबंध में राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि बैठक में राशि खर्च नहीं होने की समीक्षा की जायेगी. इसके साथ ही सचिवों से पूछा जायेगा कि क्या अड़चन आ रही है कि अब तक राशि खर्च नहीं की गयी है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


