Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»पलामू»पलामू में चोरों ने पुलिस जवान के घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवर चोरी कर फरार
पलामू

पलामू में चोरों ने पुलिस जवान के घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवर चोरी कर फरार

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 8, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पलामू: पलामू में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. आरोपी घर में सोये पुलिस जवान के घर से तीन लाख जेवर की चोरी कर फरार हो गये. घटना 6 जुलाई देर रात की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, पलामू मुख्यालय स्थित शहर थाना क्षेत्र के 20 फुटा पुल के पास कोयल नगर में पुलिस जवान महेंद्र प्रसाद गुप्ता के घर से अज्ञात चोरों ने तीन लाख के जेवर और कीमती बर्तन चोरी कर लिये. चोरों ने खिड़की का ग्रिल उखाड़कर वारदात को अंजाम को दिया है.

सुबह हुई घटना की जानकारी

बताया जा रहा है कि पीड़ित पुलिस जवान महेंद्र प्रसाद गुप्ता एमएमसीएच स्थित टीओपी में कार्यरत हैं. वे रविवार रात करीब डेढ़ बजे ड्यूटी से घर पहुंचे थे. घर में सभी सामान सुरक्षित था. लेकिन सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब महेंद्र बच्चों को स्कूल भेजने के लिए सो कर उठे. तो उन्होंने देखा कि कमरा अंदर से बंद था. इस पर बाहर जाकर देखा कि खिड़की का ग्रिल उखड़ा हुआ है और घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ है. उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी

.जेवर और कीमती बर्तन गायब

पुलिस के आने पर कमरे का दरवाजा खोला गया. पीड़ित ने अंदर जाकर देखा कि अलमीरा में रखा सोने का झुमका, सोने का हार व मंगलसूत्र सहित कीमती बर्तन गायब है. इनकी कीमत करीब तीन लाख बतायी गयी. चोरों ने श्रृंगार का डब्बा झाड़ी में फेंक दिया. पुलिस जवान के घर में उनके माता-पिता, उनकी पत्नी, बच्चे व स्वयं भी सोये हुए थे. लेकिन फिर भी चोर कब आकर निकल गये पता नहीं चल पाया.

 

पुलिस कर चुकी है 22 लोगों को गिरफ्तार

इधर, करीब 10 महीने पहले 19 अगस्त को पलामू प्रमंडल की पुलिस ने अंतरराज्यीय पारदी गैंग के 22 लोगों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद चोरी की घटना में कमी आयी थी. उस समय भी जितने घरों में चोरी हुई थी. चोरों के द्वारा खिड़की का ग्रिल कबाड़ कर चोरी किया जाता था. एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार किया था.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

पलामू में फर्जी आईएएस अधिकारी गिरफ्तार, 6 साल से कर रहा था ठगी

January 3, 2026

गैंगस्टर प्रिंस खान के दो शूटर चढ़े पुलिस के हत्थे, जेवर कारोबारी से करने पहुंचे थे वसूली

December 26, 2025

जेवर व्यवसायी से मांगी एक करोड़ रंगदारी, गैंगस्टर प्रिंस खान ने भेजा वॉइस मैसेज

December 23, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.