Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»Uncategorized»रांची वालों को आज होगी परेशानी! इस रूट पर नहीं चलेंगे ऑटो, वाहनों की भी नो एंट्री
Uncategorized

रांची वालों को आज होगी परेशानी! इस रूट पर नहीं चलेंगे ऑटो, वाहनों की भी नो एंट्री

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 10, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची: राजधानी रांची स्थित रेडिशन ब्लू होटल में आज 10 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है. इसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और कई वीवीआइपी शामिल होंगे. इस महत्वपूर्ण बैठक के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के कारण शहर के ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किये गये हैं. राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा. ऑटो से सफर करने वाले लोगों को आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

सुबह 8 बजे से ऑटो का परिचालन बंद

ट्रैफिक व्यवस्था में हुए बदलाव के मद्देनजर 10 जुलाई की सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक बिरसा चौक से सुजाता चौक के बीच ऑटो का परिचालन बंद रहेगा. इसके अलावा सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक रांची शहर में बड़े मालवाहक वाहनों की नौ एंट्री रहेगी. वहीं बिग बाजार चौक से कडरू ब्रिज के नीचे तक सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.

ट्रैफिक व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव

10 जुलाई को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक बिरसा चौक से सुजाता चौक तक ऑटो का प्रदेश और परिचालन बंद रहेगा.

10 जुलाई को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बड़े मालवाहक वाहनों का रांची शहर में प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा.

10 जुलाई को सुबह 8 बजे से दिन के 11 बजे तक तथा शाम 4 बजे से रात 7 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों का भी शहर में प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा.

10 जुलाई को बिग बाजार चौक से कडरू ब्रिज के नीचे चौक तक (कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों को छोड़कर। सभी प्रकार के वाहनों का प्रदेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

कुसुमटोला में मंडा: दहकते अंगारों पर आस्था की अग्निपरीक्षा, शिवभक्ति में डूबा कैथा कुसुम टोला, मंडा पर्व हमारे पूर्वजों की अमूल्य देन है:देवधारी महतो

April 14, 2026

रामगढ़ पुलिस में बदलेंगे के कई थानेदार, थानेदारों की बड़ी ट्रांसफर-पोस्टिंग से मचेगी हलचल!

April 7, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.