Ranchi..कल 11 जुलाई से सावन का पावन महीना शुरू हो रहा है. राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर में हर साल श्रावण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. खासकर सोमवार को तो यहां जलार्पण करने के लिए भक्तों का जन सैलाब उमड़ता है. मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसका खास इंतजाम किया जा रहा है. कल बुधवार को एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने बुधवार को सावन को लेकर पहाड़ी मंदिर में की गयी व्यवस्था का जायजा लिया.
पहाड़ी मंदिर में अरघा से ही होगा जलाभिषेक
सावन के शुरुआत के साथ ही कल 11 जुलाई से पहाड़ी मंदिर में अरघा लग जायेगा. श्रद्धालु अरघा के माध्यम से ही जलाभिषेक करेंगे. एसडीओ ने सख्त निर्देश दिया कि रविवार और सोमवार को मंदिर में अरघा से ही जलाभिषेक कराने की व्यवस्था करें. मालूम हो देवघर के बाबाधाम मंदिर में भी कल अरघा लग जायेगा. पूरे सावन वहां भी अरघा से ही जलार्पण होगा.


