Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#ब्रेकिंग न्यूज़»ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व ईपीएफओ अधिकारी की 51 लाख की संपत्ति जब्त
#ब्रेकिंग न्यूज़

ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व ईपीएफओ अधिकारी की 51 लाख की संपत्ति जब्त

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 10, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के पूर्व प्रवर्तन अधिकारी श्यामलाल अखंड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की भोपाल इकाई ने उज्जैन और इंदौर में स्थित लगभग 51 लाख रुपये की संपत्ति को जब्त किया है। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) 2002 के तहत की गई है।

 

ईडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उक्त जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह संपत्ति श्यामलाल अखंड, उनकी पत्नी और बेटे के नाम पर खरीदी गई थी। जांच में सामने आया है कि अखंड ने 2009 से 2019 के बीच ईपीएफओ में सेवा के दौरान अपनी वैध आय से कहीं अधिक संपत्ति बनाई। इस अवधि में उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध आय अर्जित की और उसे रियल एस्टेट में निवेश किया। कई पारिवारिक बैंक खातों में बड़ी मात्रा में नकदी भी पाई गई।

 

पूछताछ के दौरान अखंड ने अपनी आय का स्रोत वेतन, किराया, खेती और पत्नी के सिलाई-कढ़ाई व्यवसाय को बताया, मगर संबंधित दस्तावेजी प्रमाण नहीं दे सके। इससे यह संदेह और गहरा गया कि आय के वास्तविक स्रोत छुपाए गए हैं। गत आठ जुलाई को उज्जैन के नलवा गांव की कृषि भूमि और इंदौर के जख्या क्षेत्र की एमरॉल्ड सिटी में एक आवासीय प्लॉट को अटैच किया गया है।

 

ईडी की यह कार्रवाई श्यामलाल अखंड के खिलाफ पहले से दर्ज दो एफआईआर पर आधारित है-एक रिश्वतखोरी और दूसरी आय से अधिक संपत्ति के संबंध में। बताया गया कि छह साल पहले सीबीआई ने मंदसौर की एक निजी निर्माण कंपनी से पीएफ हेराफेरी को दबाने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में अखंड के ठिकानों पर छापा मारा था। अखंड उस समय उज्जैन के भरतपुरी स्थित ईपीएफओ कार्यालय में पदस्थ थे। उन्होंने कथित रूप से कंपनी से पांच लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें से दो लाख रुपये की राशि उनके आवास पर ली गई थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

कुसुमटोला में मंडा: दहकते अंगारों पर आस्था की अग्निपरीक्षा, शिवभक्ति में डूबा कैथा कुसुम टोला, मंडा पर्व हमारे पूर्वजों की अमूल्य देन है:देवधारी महतो

April 14, 2026

रामगढ़ पुलिस में बदलेंगे के कई थानेदार, थानेदारों की बड़ी ट्रांसफर-पोस्टिंग से मचेगी हलचल!

April 7, 2026

भारत पूरी तरह से सुरक्षित हाथों में है, दुश्मन के लिए हमेशा तैयार हैं नौसेना : नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी

January 23, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.