Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»धनबाद के बाघमारा में अवैध खनन के दौरान चाल धंसी, छह लोगों की मौत की आशंका
झारखंड

धनबाद के बाघमारा में अवैध खनन के दौरान चाल धंसी, छह लोगों की मौत की आशंका

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 23, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

धनबाद। बाघमारा थाना क्षेत्र स्थित भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के एरिया ब्लॉक दो स्थित जमुनिया शिव मंदिर के समीप सी-पैच में कोयले के अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। यहां अवैध खनन के दौरान चाल धसने से छह से अधिक मजदूरों की मौत की, जबकि एक दर्जन से अधिक मजदूरों के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। हालांकि, पुलिस और बीसीसीएल के अधिकारियों द्वारा अब तक घटना की पुष्टि नहीं की गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मंगलवार की देर रात दो दर्जन की संख्या में मजदूर बीसीसीएल के जमुनिया शिव मंदिर के समीप बंद खदान में कोयला का अवैध खनन कर रहे थे। खनन की जगह पर ही एक कोयले के पिलर के पीछे पानी भरा था। इसी दौरान अनजाने में उक्त पिलर को मजूदरों द्वारा काटते ही खदान के भीतर पानी का तेज बहाव शुरू हो गया, जिससे खदान के अंदर का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। खदान के भीतर और बाहर अफरा तफरी मच गई। मजदूर जान बचा कर खदान से बाहर भागने लगे। लेकिन छह से अधिक मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि अब भी एक दर्जन से अधिक मजदूरों के वहां फसे होने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच झारखंड के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक सरयू रॉय ने चाल धसने की घटना में 9 मजदूरों की मौत की सूचना दी है। अपने एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, “बाघमारा, धनबाद के जमुनिया इलाके में अवैध खनन की चाल धंसने से 9 मजदूरों की मौत हो गई है। अवैध खनन माफिया मृतकों के शव को ठिकाने लगाने में जुटे हैं। इसकी सूचना मैंने धनबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को दे दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चुनचुन नामक खनन माफिया प्रभावशाली संरक्षण में अवैध खनन करा रहा था।”

स्थानीय लोगों की ओर से भी बताया जा रहा है कि घटना के तुरंत बाद कोयला तस्कर सक्रिय हो गए हैं। उक्त खदान की मशीनों से भराई शुरू कर दी गई है। इस दौरान घटना स्थल पर किसी को भी जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

वहीं, घटना के इतना समय बीत जाने के बाद भी न तो पुलिस और न ही जिला प्रशासन कुछ बोलने को तैयार है। बीसीसीएल प्रबंधन भी इस घटना पर मौन है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.