रांची….झारखंड के 9 जिलों में अगले तीन घंटे के अंदर मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो सकती है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि चार जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है झारखंड के गुमला, खूंटी, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम और लातेहार जिले के कुछ भागों में अगले तीन घंटे के अंदर मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. यहां मेघ गर्जन के साथ जोरदार बारिश हो सकती है. तेज हवाएं भी चल सकती हैं. हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक झारखंड के धनबाद, दुमका, रामगढ़ और रांची में भी मौसम में बदलाव हो सकता है. अगले तीन घंटे के अंदर तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है. हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


