झारखंड….भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एक बार फिर से सरकार पर हमलावर हुए हैं. कैबिनेट द्वारा अटल मोहल्ला का नाम बदलकर मदर टेरेसा क्लिनिक करने के फैसले पर बाबूलाल मरांडी ने कई सवाल खड़े किये हैं. उन्होंने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा “इसे कृतघ्नता कहा जाए या नैतिक पतन.” इसके अलावा उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या नाम बदलने से एंबुलेंस समय पर पहुंचेगी और लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा?बाबूलाल मरांडी ने कहा “झारखंड राज्य के निर्माण में अटल बिहारी वाजपेयी जी का योगदान किसी परिचय का मोहताज नहीं है. झारखंडवासियों को उनका अधिकार दिलाने में और आदिवासी अस्मिता को अलग पहचान देने में अटल जी के अटल इरादों की निर्णायक भूमिका रही है, लेकिन हेमंत सरकार ने राजनीति के निम्नतम स्तर को छूते हुए उनके योगदान को अनदेखा कर दियाबाबूलाल मरांडी ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बदहाल बताते हुए कहा कि यहां गर्भवती महिलाओं को एम्बुलेंस न मिलने के कारण रास्ते में ही प्रसव कराना पड़ रहा है. वृद्ध महिलाओं को खाट पर अस्पताल ले जाया जा रहा है, और शवों को ले जाने तक के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं है. सरकार इस तरह की बुनियादी समस्याओं को दूर करने के बजाय योजनाओं के नाम बदलने में व्यस्त है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


