Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रेड क्रॉस की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और जन-कल्याणकारी बनाएं : राज्यपाल
झारखंड

रेड क्रॉस की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और जन-कल्याणकारी बनाएं : राज्यपाल

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 30, 20254 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की अध्यक्षता में बुधवार को राजभवन में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की स्टेट मैनेजिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में राज्यपाल ने रेड क्रॉस की भूमिका को और अधिक प्रभावी तथा जन-कल्याणकारी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से स्वैच्छिक रक्तदान को एक सामाजिक जनांदोलन का रूप देने पर बल दिया।
राज्यपाल ने कहा कि रक्तदान शिविरों का नियमित आयोजन किया जाए और इनमें विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट-गाइड जैसी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। रक्तदान एक पुनीत कार्य है, सभी को इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि उन्हें भी अपने जीवन में 15 से 20 बार रक्तदान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि रक्त की बर्बादी नहीं होनी चाहिए, यदि रक्त अधिक मात्रा में एकत्रित हो जाए, तो उसे समीपवर्ती जिलों में भेजा जाए। उन्होंने यह निर्देश भी दिया कि रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए और ऐसे रक्तदाताओं को सम्मानित किया जाए, जिन्होंने 50 बार या उससे अधिक बार रक्तदान किया है।
राज्यपाल ने कहा कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी सौ से भी अधिक वर्षों से निःस्वार्थ मानव सेवा कर रही है। यह संस्था आपदा, विपदा और स्वास्थ्य संकट के समय लोगों की संवेदनशील, त्वरित और मानवीय सहायता के लिए जानी जाती है। सेवा, करुणा और परोपकार भारतीय संस्कृति के मूल मूल्य हैं और ऐसी अपेक्षा है कि रेड क्रॉस की झारखण्ड शाखा इन मूल्यों का जीवंत उदाहरण आगे भी प्रस्तुत करती रहेगी। राज्यपाल ने कहा कि यदि किसी की मृत्यु समय पर रक्त न मिलने के कारण होती है, तो यह न केवल संबंधित अस्पताल प्रबंधन, बल्कि रेड क्रॉस से जुड़े सभी व्यक्तियों की भी असफलता और निष्क्रियता मानी जाएगी। उन्होंने इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की कि कुछ स्थानों पर रक्त की बिक्री की शिकायतें प्राप्त होती हैं। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि रेड क्रॉस सुनिश्चित करे कि कोई भी मरीज या परिजन विवश होकर रक्त न खरीदे। संस्था को एक समर्पित और भरोसेमंद रक्तदाता मंच के रूप में समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करनी चाहिए। राज्यपाल ने भारत रत्न नानाजी देशमुख के जरिए किए गए देहदान का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे मानवीय उदाहरण रेड क्रॉस के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने रेड क्रॉस की जिला इकाइयों को अधिक सक्रिय और प्रभावशाली बनाने, ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों तक सेवा का विस्तार करने तथा संस्था के सभी कार्यों में वित्तीय पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संकट से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नियमित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि रेड क्रॉस के स्वयंसेवक हर परिस्थिति में सक्षम और तत्पर रहें। उन्होंने संस्था को जीवंत बनाए रखने के लिए सतत सदस्यता अभियान चलाने की बात कही। यदि संस्था अच्छा कार्य करेगी, तो कई संस्थाएं अनुदान और सहयोग के लिए स्वयं आगे आएंगी। बैठक में सभी जिला इकाइयों को वार्षिक प्रतिवेदन तैयार करने के निदेश भी दिए गए। इस अवसर पर यह भी कहा गया कि रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला इकाइयां लावारिस शवों का अंतिम संस्कार भी कर सकती हैं, जो एक संवेदनशील सामाजिक दायित्व है। राज्यपाल ने कहा कि एक राज्यपाल के रूप में वे रेड क्रॉस की सेवा भावना से जुड़े हर प्रयास में हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि “सेवा ही हमारा संकल्प हो”, यही रेड क्रॉस की पहचान बने, ऐसी उनकी कामना है। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने राज्यपाल का आभार प्रकट किया।बैठक में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव-सह-सोसाइटी के उपाध्यक्ष डॉ. नितिन कुलकर्णी, राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन, निदेशक (खेल) शेखर जमुआर, सोसाइटी की झारखंड राज्य शाखा से जुड़े पदाधिकारी, जिला इकाइयों के प्रतिनिधि एवं सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.