Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»पीएम पर राहुल गांधी का बड़ा बयान: वोट की चोरी से प्रधानमंत्री बने हैं नरेंद्र मोदी, पढ़े पूरी खबर
#Trending

पीएम पर राहुल गांधी का बड़ा बयान: वोट की चोरी से प्रधानमंत्री बने हैं नरेंद्र मोदी, पढ़े पूरी खबर

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरAugust 8, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में आयोजित ‘वोट अधिकार रैली’ को संबोधित करते हुए मतदाता सूची में अनियमितताओं और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयोग कांग्रेस को इलेक्ट्रॉनिक डेटा उपलब्ध कराए, तो वह यह साबित कर सकते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “वोट चोरी” के जरिए सत्ता में आए हैं।

वोट की चोरी संविधान के साथ धोखा है

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “वोट की चोरी संविधान के साथ धोखा है। हमें हर हाल में संविधान की रक्षा करनी होगी। अगर हमें रिकॉर्ड मिल जाएं, तो हम सच्चाई सामने लाकर रहेंगे।” उन्होंने आगे कहा,“संविधान में देश की आवाज़ है, लेकिन आज संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और संविधान से छेड़छाड़ हो रही है।

लोकसभा चुनाव 2024 में वोटों की चोरी हुई

राहुल गांधी ने दावा किया कि उन्होंने गुरुवार को यह सिद्ध किया कि लोकसभा चुनाव 2024 में वोटों की चोरी हुई। उनके अनुसार, इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी नेताओं ने संविधान पर हमला किया और निर्वाचन आयोग की मिलीभगत से लोकसभा चुनाव परिणाम को प्रभावित किया।

हमारा गठबंधन महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव जीता

उन्होंने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए कहा, “हमारा गठबंधन महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव जीता, लेकिन महज़ चार महीने बाद बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर ली यह सवाल खड़े करता है।” राहुल गांधी ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग से डिजिटल मतदाता सूची और मतदान केंद्रों की सीसीटीवी फुटेज मांगी गई थी, लेकिन आयोग ने इसे देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “पिछले 10 वर्षों की मतदाता सूची और मतदान की वीडियो रिकॉर्डिंग सार्वजनिक होनी चाहिए।

मात्र पांच महीनों में एक करोड़ नए मतदाता जुड़े

कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र में मात्र पांच महीनों में एक करोड़ नए मतदाता जुड़े और उनका अधिकांश वोट बीजेपी के पक्ष में गया, जो “चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता” पर गंभीर सवाल उठाता है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इस लड़ाई को आगे भी जारी रखेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.