झारखंड…शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट ने अहम बैठक की. बैठक में मोदी सरकार ने पांच बड़े फैसले भी किए हैं. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तकनीकी शिक्षा संस्थानों को मजबूत करने के लिए 4,200 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तेल विपणन कंपनियों के लिए 30,000 करोड़ रुपये की एलपीजी सब्सिडी को मंजूरी दी है. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि तकनीकी शिक्षा योजना में बहु विषयक शिक्षा और अनुसंधान सुधार के तहत 275 तकनीकी संस्थान आएंगे. मंत्रिमंडल ने 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 12,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


