रामगढ़। समाजवादी पार्टी के प्रमुख सह उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव मंगलवार नेमरा पहुंचकर सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन संघर्षों और मजबूत विचारधारा से जुड़ा रहा
अखिलेश यादव ने शिबू सोरेन को आदिवासियों का बड़े नेता बताते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्षों और मजबूत विचारधारा से जुड़ा रहा. शिबू सोरेन का संघर्ष और विचारधारा उनके बेटे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विरासत में मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि हेमंत सोरेन इस विरासत को आगे लेकर जाएंगे और झारखंड के विकास के लिए काम करेंगे।
लोकसभा में आंदोलन की एक लंबी लड़ाई चल रही है, जो आगे भी जारी रहेगी
लोकसभा में चल रही आंदोलन एक लंबी लड़ाई अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा में आंदोलन की एक लंबी लड़ाई चल रही है, जो आगे भी जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जरूरी है। एसआईआर मामले में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ‘हक मारी’ और ‘मत मारी’ कर रही है. भाजपा की नीतियों से आम जनता परेशान है और उनकी पार्टी इसके खिलाफ लड़ाई लड़ रही है।


