Author: डेस्क एडिटर

मुर्शिदाबाद…पश्चिम बंगाल के चर्चित शिक्षक भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक जीवन कृष्ण साहा को एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के समय साहा ने खुद को बचाने की भरपूर कोशिश की और reportedly ईडी टीम से भागने के लिए दीवार कूदने की कोशिश की, लेकिन अधिकारी सतर्क थे और उन्होंने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह लगभग 7 बजे ईडी की टीम ने मुर्शिदाबाद जिले की बुर्वान विधानसभा सीट से विधायक जीवन कृष्ण साहा के कई ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। यह छापेमारी स्कूल सर्विस कमीशन…

Read More

दुमका …दुमका जिले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चोरकाटा गांव में बुधवार की रात हुए वृद्ध दंपत्ति की नृशंस हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो मृतकों का दामाद निकला। रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दुमका के पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खरवार ने बताया कि इस जघन्य घटना के पीछे मृतक का छोटा दामाद सुबल साहा उर्फ भुलु साहा है। उसने आर्थिक तंगी, पारिवारिक विवाद और पैसों के लालच में आकर इस अपराध को अंजाम दिया।पुलिस के मुताबिक, आरोपी को पश्चिम बंगाल के…

Read More

झारखंड…झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दो प्रमुख मांगें रखी पहली, सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच हो और दूसरी, रांची के नगड़ी इलाके की जमीन आदिवासियों को वापस सौंपी जाए। बाबूलाल मरांडी ने सूर्या हांसदा की मौत को एक सुनियोजित हत्या बताते हुए कहा कि 10 अगस्त की शाम उन्हें नावाडीह गांव से गिरफ्तार किया गया और ललमटिया महगामा ले जाते समय उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सूर्या को थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया गया, जो…

Read More

हजारीबाग …मानसून सत्र समाप्त होने के बाद हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल अपने क्षेत्र पहुंच चुके हैं। उन्होंने हजारीबाग में विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है और कहा कि मानसून सत्र विपक्ष के कारण बर्बाद हो गया। 21 दिनों का मानसून सत्र था। 2 दिन ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की गई। 19 दिनों में 120 घंटा सत्र चलना था, जो महज 30 घंटा ही चला, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। आम जनता के पैसे से ही सत्र चलता है। जनता के हित में विपक्ष ने चर्चा तक होने नहीं दिया।उन्होंने कहा कि 21 दिनों के सत्र में शत-प्रतिशत उपस्थिति रही। 40 प्रश्न उठाया…

Read More

देवघर..मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने आज झारखंड विधान सभा में महाधिवक्ता राजीव रंजन द्वारा लिखित पुस्तक “बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर” A TOUCH OF THE DIVINE (दिव्यता का स्पर्श) पुस्तक का विधिवत लोकार्पण किया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने महाधिवक्ता राजीव रंजन को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस पुस्तक में बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग की ऐतिहासिकता, प्राचीनता, पौराणिकता, धार्मिक आस्था सहित सांस्कृतिक तथा वैधानिक तत्वों पर चर्चा की गई है। पुस्तक के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, महाधिवक्ता राजीव रंजन, सचिव अरवा राजकमल, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील…

Read More

भंडरा (लोहरदगा)। भंडरा थाना क्षेत्र के मसमानो गांव निवासी सुकरा उरांव ने पलमी गांव स्थित संत मेरी पब्लिक स्कूल की शिक्षिका कांति किरण किंडो पर अपने आठ वर्षीय पुत्र प्रिंस उरांव पर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है।साथ ही भंडरा थाना पुलिस को आवेदन देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। साथ ही आरोपित शिक्षिका पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सुकरा उरांव ने पुलिस को दिए आवेदन में स्पष्ट किया है कि उसका पुत्र प्रिंस उरांव (8 वर्ष) संत मेरी पब्लिक स्कूल पलमी के यूकेजी कक्षा में अध्ययनरत है।प्रिंस उरांव स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता…

Read More

झरिया। सिंह मेंशन के युवराज व झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ जाने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है शनिवार की शाम उनकी हालत अधिक गंभीर हो गई। इस बात की जानकारी झरिया विधायक रागिनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। रागिनी सिंह ने लिखा कि निराशा के बादल छंट जाएंगे, सूरज की किरणें फिर से चमकेंगी। हर रात के बाद सूरज उगता है, आपका साथ है तो कठिन दौर भी गुजर जाएगा। हमारे दिलों के अजीज संजीव जी स्वास्थ्य के कठिन…

Read More

हजारीबाग। चरही थाना क्षेत्र स्थित सीसीएल की तापीन नॉर्थ परियोजना में शनिवार की रात उग्रवादियों ने बड़ा हमला बोला। देर रात बारह से एक बजे के बीच तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) से जुड़े उग्रवादियों के दस्ते ने आउटसोर्सिंग कंपनी आरकेएस की खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाया। उग्रवादियों ने पोकलेन और हाइवा समेत छह भारी वाहनों में पेट्रोल-डीजल निकाल कर आग लगा दी। देखते ही देखते गाड़ियों में आग की लपटें उठने लगीं और आसपास दहशत का माहौल फैल गया। घटना के दौरान उग्रवादियों ने ड्यूटी पर मौजूद ऑपरेटरों और कर्मियों के साथ मारपीट भी की। उन्हें धमकाया कि यदि कंपनी…

Read More

कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र के दूधीमाटी स्थित किराए के आवास में रह रहीं जिला कल्याण पदाधिकारी (डीडब्ल्यूओ) शीतल उषा किरण कांडील का इलाज के दौरान रांची में निधन हो गया।वह किराये के मकान में शनिवार सुबह अचेत अवस्था में पाई गईं, जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद ब्रेन हेमरेज की पुष्टि होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित मेडिका अस्पताल रेफर कर दिया था। डीडब्ल्यूओ के सरकारी वाहन चालक कपिल ने बताया कि रोज की तरह शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह उन्हें कार्यालय ले जाने के लिए दूधीमाटी…

Read More

रांची.विज्ञान और गणित के विषयों में काउंसलिंग पूरी हो चुकी है, जबकि भाषा विषय के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जारी थी। इस बीच, परिणाम को लेकर कुछ आपत्तियाँ सामने आईं और नियुक्ति प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे। सूत्रों के अनुसार, आरोपों के मद्देनज़र शिक्षा विभाग ने पूरा रिजल्ट फोल्डर JSSC को लौटा दिया है। अब JSSC द्वारा रिजल्ट की दोबारा समीक्षा की जाएगी ताकि यह तय किया जा सके कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुरूप हुई है या नहीं। यदि किसी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है तो उसे सुधारने की बात भी कही गई है। यह…

Read More