झारखंड…प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत झारखंड को 2,22,069 नए घरों की सौगात मिली है. इसके लिए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार प्रकट किया. सोमवार को अन्नपूर्णा देवी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की. इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में उन्हें आधिकारिक पत्र सौंपा.केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इस फैसले को झारखंड के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह स्वीकृति ‘अंतिम आवास + 2018 सर्वेक्षण सूची’ में दर्ज पात्र परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने के लिए दी गयी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सभी के लिए आवास’ के संकल्प को इससे और मजबूती मिलेगी.केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि केंद्र सरकार ने 2024-25 से 2029 तक ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती आवास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए योजना का विस्तार किया है. इसके तहत झारखंड को यह विशेष आवंटन दिया गया है. अन्नपूर्णा देवी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का झारखंड के गरीबों और वंचितों के लिए संवेदनशील और दूरदर्शी निर्णय लेने के लिए आभार व्यक्त किया.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


