Ranchi : झारखंड में विभिन्न पावर प्रोजेक्ट के लिए विभिन्न जिलों में अब तक 17783.97 एकड़ वन भूमि का हस्तांतरण हो चुका है. बावजूद इसके कई प्रोजेक्ट पूरे नहीं हो पाए हैं. तिलैया में 4000 मेगावाट के पावर प्लांट के लिए 2441.94 एकड़ वन भूमि स्थानांतरित की गई. लेकिन यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चल गया. इसी तरह टीवीएनएल का विस्तारीकरण नहीं हुआ.लगभग ढ़ाई साल पहले ही टीवीएनएल के विस्तारीकरण की स्वीकृति मिल चुकी है. टीवीएनएल के लिए 29.65 एकड़ वन भूमि हस्तांतरित की गई है. जमशेदपुर में सोलर पावर प्लांट के लिए 19.76 एकड़ वन भूमि हस्तांतरित की गई. वहीं कई ट्रांसमिशन लाइन का भी निर्माण नहीं हो पाया है. ट्रांसमिशन लाइन के लिए अब कुल 13160.89 एकड़ फॉरेस्ट लैंड डायवर्ट किया जा चुका है
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


