वासेपुर…वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान की तबीयत अचानक खराब होने के बाद शुक्रवार को उसे घाघीडीह केंद्रीय कारा से कड़ी सुरक्षा के बीच एमजीएम अस्पताल लाया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य संबंधी शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजने का फैसला लिया।फहीम खान के अस्पताल पहुंचते ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल को अस्पताल परिसर में तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। गौरतलब है कि गैंगस्टर फहीम खान फिलहाल जमशेदपुर के घाघीडीह केंद्रीय कारा में सजा काट…
Author: डेस्क एडिटर
झारखंड…झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शुक्रवार दोपहर 12:35 बजे शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के श्राद्ध कर्म के संस्कार भोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घोड़ाबांधा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्व. सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। राज्यपाल ने स्व. रामदास सोरेन की पत्नी सूरजमनी सोरेन से कुछ समय तक बातचीत की और परिवार को सांत्वना दी। उनके साथ मंत्री के बड़े पुत्र सोमेश सोरेन भी मौजूद रहे। राज्यपाल सड़क मार्ग से सीधे श्राद्ध स्थल पर पहुंचे। राज्यपाल के आगमन को देखते हुए घोड़ाबांधा…
झारखंड..झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के श्राद्ध संस्कार भोज में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री दंपति दोपहर करीब 2:15 बजे हेलीकॉप्टर से घोड़ाबांधा स्थित कम्फुटा मैदान में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर उतरे, जहां से वे सीधे श्राद्ध स्थल पहुंचे। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने स्व. रामदास सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। श्राद्ध भोज के आयोजन के लिए घोड़ाबांधा में एक भव्य पंडाल तैयार किया गया था, जिसमें वीआईपी अतिथियों के लिए विशेष व्यवस्था…
हजारीबाग…हजारीबाग झील में आज दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला झील के बीचों-बीच नाव पर जाकर बैठ गई और फोन पर बार-बार किसी से कहने लगी कि वह अब झील में कूद जाएगी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोग भी महिला को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। महिला लगातार फोन पर किसी से बात कर रही थी और रोते हुए झील में कूदने की जिद कर रही थी।लोगों का कहना है कि महिला पिछले तीन-चार घंटे से झील किनारे फोन…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी अगले महीने 15 सितम्बर काे एक बार फिर बिहार आएंगे। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी। उन्हाेंने बताया कि प्रधानमंत्री माेदी 15 सितम्बर काे बिहार के पूर्णिया आयेंगे। वे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही सीमांचल को करोड़ों की योजनाओं की साैगात देंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा क्षेत्र के लिए विकास की नई दिशा तय करेगा। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर भाजपा पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी का यह सातवां बिहार दौरा है। इससे पहले 6 बार प्रधानमंत्री मोदी…
नवादा,। नवादा में बुधवार को पति -पत्नी को मुहल्लेवालों ने डायन बताकर मॉबलिंचिंग करने का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें पति की मौत हो गयी है वहीं पत्नी बुरी तरह जख्मी है। मामला नवादा जिला के हिसुआ थानाक्षेत्र के पांचू गढ़ मुसहरी की है। मुहल्ले के लोगों ने 70 वर्षीय गया मांझी एवं उनकी पत्नी को डायन बताकर क्रूरता के साथ मारपीट किया है। बताया गया है कि दोनों को सिर मुंडन कर सिर में चुना लगाया और पेशाब पिलाया ,फिर जूते चप्पल का माला पहनाया और बुरी तरह मारते -पीटते पूरा मुहल्ला घुमाया। नवादा के एसपी अभिनव धीमान…
पटना,। बिहार में मतदाता विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) के बीच राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा बुधवार को दरभंगा से मुजफ्फरपुर पहुंची। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी यात्रा में शामिल हुए। मुजफ्फरपुर में जन संवाद कार्यक्रम में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया, जबकि स्टालिन ने बिहार की लोकतांत्रिक ताकत की सराहना की। वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत दरभंगा के गंगवारा महावीर स्थान से हुई और सुबह 10:30 बजे मुजफ्फरपुर जिले के गया घाट प्रखंड अन्तर्गत जारंग स्थित शाही दरबार के पास पहुंची। दोपहर 12 बजे मुजफ्फरपुर के जारंग हाई…
ढाका, । बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आज दोपहर देशभर के इंजीनियरिंग विश्वविद्यालयों के प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बलपूर्वक मुख्य सलाहकार के आवास राज्य अतिथिगृह यमुना की तरफ बढ़ने से रोक दिया। पुलिस ने इसके लिए आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार की। आखिर में लाठीचार्च कर उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश की। पुलिस लाठीचार्च में कम से कम 10 व्यक्ति घायल हो गए। द डेली स्टार और ढाका ट्रिब्यून अखबार की खबर के अनुसार इस प्रदर्शन में बांग्लादेश इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (बीयूईटी) और अन्य इंजीनियरिंग विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। छात्रों ने आज सुबह…
नारोवाल (पंजाब),। पाकिस्तान में रावी नदी के उफान पर आने से पंजाब प्रांत का नारोवाल जिला बाढ़ से घिर गया है। करतारपुर कॉरिडोर के जलमग्न हो जाने से बुधवार सुबह लगभग 300 लोग फंस गए। करतारपुर गुरुद्वारा दरबार साहिब तो पूरी तरह जलमग्न हो गया है। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए सेना को बुलाया गया। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार सेना को पंजाब प्रांत के बाढ़ प्रभावित छह जिलों में तैनात किया गया है। बाढ़ प्रभावित जिलों में नारोवाल प्रमुख है। इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बाढ़ का पानी…
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शिक्षा के व्यावसायीकरण और आर्थिक रुप से गरीब वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में शिक्षा से वंचित बाहर रखने का आरोप लगाने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली सरकार, सीबीएसई और एनसीईआरटी को नोटिस जारी किया है। चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली बेंच ने नोटिस जारी किया। यह याचिका दून स्कूल के डायरेक्टर जसमीत सिंह साहनी ने वकील सत्यम सिंह राजपूत के जरिये दायर की है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील अमित प्रसाद ने कहा कि निजी स्कूल अभिभावकों पर महंगी किताबें और शिक्षण सामग्री खरीदने…

