Author: डेस्क एडिटर

रांची…राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने RIMS 2 को लेकर एक बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि नगड़ी में प्रस्तावित RIMS 2 अब शिबू सोरेन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SSIMS) के नाम से जाना जायेगा. कल मंगलवार को झारखंड विधानसभा के बाहर मंत्री ने इसकी घोषणा की. स्वास्थ्य सेवाओं में नयी क्रांति की शुरुआत- इरफान अंसारी स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि यह अस्पताल अब झारखंड के महानायक व गरीबों और वंचितों की आवाज रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम पर स्थापित होगा. यह निर्णय झारखंड की अस्मिता और गौरव से जुड़ा हुआ है. उन्होंने हमेशा…

Read More

जमशेदपुर जिले के सोनारी मरीन ड्राइव स्थित बिंदाल मॉल के पास बिजली टॉवर पर चढ़कर कल मंगलवार को एक प्रेमिका ने घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा किया. एक युवती हाइटेंशन बिजली टॉवर पर करीब 60 फीट ऊपर चढ़ गयी. जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी, जिससे मरीन ड्राइव रोड पर भी जाम लग गया. टॉवर पर चढ़ी युवती बार-बार अपने प्रेमी को बुलाने की बात कह रही थी. घटना कल मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे की है. दो युवकों ने युवती को उतारा नीचे घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची.…

Read More

Ranchi/Dhanbad: धनबाद स्थित सत्र न्यायालय ने चर्चित डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में अपना फैसला सुनाया. इस हत्याकांड के आरोपी झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह एंबुलेंस से कोर्ट में हाजिर हुए. कोर्ट ने सबूत के अभाव में संजीव सिंह सहित इस केस के अन्य आरोपियों को भी बरी कर दिया है.जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने नीरज सिंह हत्याकांड की जांच के बाद कुल 11 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था. साथ ही हत्याकांड में शामिल छह अभियुक्तों के खिलाफ जांच जारी रखा है. इन अभियुक्तों के खिलाफ अब तक जांच पूरी नहीं हुई है. ज्ञात हो…

Read More

जमशेदपुर …जमशेदपुर जिले के टाटानगर रेलवे स्टेशन में पार्किंग ठेकेदारों की मनमानी बढ़ती ही जा रही है. कल मंगलवार को यहां 5 घंटे की पार्किंग के लिए पार्किंग ठेकेदारों ने 5310 रुपए वसूले. अत्यधिक पैसों की वसूली करने पर खूब हंगामा भी हुआ. गुस्साए लोगों ने पार्किंग ठेकेदार पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए विरोध जताया.इस पूरे मामले पर रेलवे ठेकेदार के कर्मचारियों ने कहा कि इस बार लगभग 3 करोड़ का टेंडर करीब 7 करोड़ रुपये में लिया गया है. कानून के तहत ही इस तरह पैसों की वसूली की जा रही है. कर्मचारियों की बात सुनने के…

Read More

जमशेदपुर …जमशेदपुर जिले के सोनारी में कल मंगलवार को पालतू कुत्ते की मौत के बाद पूरे सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया. सोनारी बाल विहार ग्रीन निवासी 31 वर्षीय अभिषेक चक्रवर्ती ने अपने पालतू कुत्ते ‘प्यूटो’ की मौत के बाद अर्थी सजाकर उसकी अंतिम यात्रा निकाली. अब वे प्यूटो का श्राद्धकर्म भी करेंगे. नम आंखों के साथ परिवार के सभी सदस्यों ने उसे श्रद्धांजलि दी. कई दिनों से बीमार था प्यूटो बीते दिनों 21 अगस्त को प्यूटो की तबीयत खराब हो गयी. इसके बाद उसका इलाज भी कराया गया. लेकिन, कल मंगलवार की सुबह प्यूटो की मौत हो…

Read More

Ranchi : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था वैश्विक चुनौतियों के बावजूद स्थिर है. उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा 50% तक के भारी शुल्क लगाने के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा है. केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और घरेलू मांग की मजबूती के कारण भारत की अर्थव्यवस्था में स्थिरता और विकास हो रहा है. सोशल मीडिया पोस्ट में आर्थिक स्थिरता के कारण भी गिनाए हैं. गिनाए आर्थिक स्थिरता के कारण घरेलू मांग: भारत की अर्थव्यवस्था घरेलू मांग पर आधारित है, जिससे यह वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद स्थिर बनी हुई…

Read More

Ranchi: बीजेपी सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग में रिम्स टू बनाने की मांग की है. इसको लेकर सांसद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. पत्र में कहा है कि वर्तमान में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बढ़ते बोझ को कम करने और उत्तर पूर्व झारखंड के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हजारीबाग में रिम्स टू की स्थापना अत्यंत आवश्यक हैकारण भी गिनाए सांसद ने कारण गिनाते हुए कहा कि रांची रिम्स पर अत्यधिक मरीजों का भार है, जिसका एक बड़ा कारण हजारीबाग और इसके आसपास के प्रमंडलों से आने वाले मरीज हैं. हजारीबाग न…

Read More

Ranchi/Dhabad: धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्याकांड में आज फैसला आना है. इस बीच पता चला है कि इस हत्याकांड के आरोपी झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह एंबुलेंस से कोर्ट में हाजिर हुए हैं. जबकि संजीव सिंह के अलावा तीन अन्य आरोपी कोर्ट नहीं पहुंचे हैं. सूत्रों के मुताबिक, तीनों की तरफ से कोर्ट में अलग-अलग आवेदन दिए गए हैं, जिसमें सभी ने अनुपस्थित होने की वजह बीमारी बतायी है. उल्लेखनीय है कि फैसले के वक्त आरोपियों की कोर्ट रुम में मौजूदगी जरूरी होती है. इस वजह से फैसला टल सकता है. हालांकि ऐसे भी…

Read More

Ranchi :  रांची में हर वर्ष की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ शुरू हो गई हैं. 1913 में स्थापित हिनू पूजा कमिटी द्वारा इस वर्ष 113 वें दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है.गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूजा कमिटी की ओर से खूंटी पूजा  कर उत्सव की औपचारिक शुरुआत की गई.यह पूजा समिति के संयोजक श्री विनय गांगुली के नेतृत्व में संपन्न हुई. इस दौरान सचिव आलोक मित्रा, अध्यक्ष कौशिक चंद्रा, कोषाध्यक्ष अरुण विश्वास, अंजन मुखर्जी, पिनाकी मुखर्जी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे.आज गणेश चतुर्थी के दिन दुर्गोत्सव के खूंटी…

Read More

रांची-झारखंड हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस नवनीत कुमार ने मंगलवार को झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ली. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. राजभवन के दरबार हॉल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं सीएम हेमंत सोरेन ने नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं.झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति नवनीत कुमार की झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति संबंधी अधिसूचना का वाचन किया. इसके बाद राज्यपाल के अपर मुख्य…

Read More