Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»हजारीबाग झील में महिला ने मचाया हड़कंप, कूदने की दे रही थी धमकी, पुलिस और गोताखोरों ने बचाया
झारखंड

हजारीबाग झील में महिला ने मचाया हड़कंप, कूदने की दे रही थी धमकी, पुलिस और गोताखोरों ने बचाया

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरAugust 29, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

हजारीबाग…हजारीबाग झील में आज दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला झील के बीचों-बीच नाव पर जाकर बैठ गई और फोन पर बार-बार किसी से कहने लगी कि वह अब झील में कूद जाएगी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोग भी महिला को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। महिला लगातार फोन पर किसी से बात कर रही थी और रोते हुए झील में कूदने की जिद कर रही थी।लोगों का कहना है कि महिला पिछले तीन-चार घंटे से झील किनारे फोन पर बातचीत कर रही थी और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं लग रही थी। स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिस ने तुरंत गोताखोरों को बुलाया। विजुअल्स में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह पुलिस और लोग महिला को समझाने की कोशिश कर रहे थे। काफी देर तक बातचीत करने के बावजूद जब वह नहीं मानी, तब गोताखोर दोनों ओर से नाव लेकर उसके पास पहुंचे।लेकिन तभी महिला ने कुछ खा लिया और बेहोश होकर वहीं गिर पड़ी। आनन-फानन में पुलिस और गोताखोरों ने उसे झील से निकालकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया है कि अब महिला खतरे से बाहर है। गौरतलब है कि दो दिन पहले जमशेदपुर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जहां एक प्रेमिका अपने प्रेमी से नाराज़ होकर हाई टेंशन पोल पर चढ़ गई थी और काफी ड्रामे के बाद उसे सुरक्षित उतारा गया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.