Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»देश-विदेश»पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर जलमग्न, गुरुद्वारा दरबार साहिब बाढ़ से घिरा, 300 लोग फंसे
देश-विदेश

पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर जलमग्न, गुरुद्वारा दरबार साहिब बाढ़ से घिरा, 300 लोग फंसे

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरAugust 27, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नारोवाल (पंजाब),। पाकिस्तान में रावी नदी के उफान पर आने से पंजाब प्रांत का नारोवाल जिला बाढ़ से घिर गया है। करतारपुर कॉरिडोर के जलमग्न हो जाने से बुधवार सुबह लगभग 300 लोग फंस गए। करतारपुर गुरुद्वारा दरबार साहिब तो पूरी तरह जलमग्न हो गया है। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए सेना को बुलाया गया।
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार सेना को पंजाब प्रांत के बाढ़ प्रभावित छह जिलों में तैनात किया गया है। बाढ़ प्रभावित जिलों में नारोवाल प्रमुख है। इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बाढ़ का पानी गुरुद्वारा साहिब परिसर में घुस गया है। परिसर के कुछ हिस्सों में पानी का स्तर लगभग तीन फीट तक पहुंच गया है। बाढ़ के कारण गुरुद्वारा प्रांगण और मुख्य सीढ़ियां डूब गई हैं। तीर्थयात्री वहीं फंसे हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल निकासी और सफाई कार्य पूरा होने के बाद ही गुरुद्वारा साहिब के दर्शन शुरू हो पाएंगे।
पंजाब के अधिकारियों के अनुसार लाहौर, फैसलाबाद, ओकारा, कसूर, सियालकोट और नरोवाल जिले में बचाव और राहत कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। सतलुज नदी के किनारे कसूर और गंदा सिंह वाला सहित कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। पंजाब में कम से कम 32,589 लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकाला गया है। रेस्क्यू 1122 के अनुसार, सिंधु, चिनाब, रावी, सतलुज और झेलम नदियां उफान पर हैं। बुधवार दोपहर तक ननकाना साहिब से 719, हाफिजाबाद से 124, नरोवाल से 103, गुजरात से 27 और गुजरांवाला से 14 लोगों को बचाया गया। नारोवाल में लोगों को निकालने के लिए 14 नाव भेजी गई हैं।
पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक डॉ. उस्मान अनवर ने कहा है कि मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ के निर्देश पर पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। लाहौर, शेखपुरा और ननकाना साहिब में लोगों को निकालने का काम चल रहा है।
करतारपुर कॉरिडोर पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब तक भारतीय सिखों को पहुंचने की सुविधा प्रदान करता है। इसे गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व से पहले नवंबर 2019 में खोला गया था। गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर सिख समुदाय के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक है। करतारपुर की स्थापना 1504 में गुरुनानक देव ने की थी। उन्होंने रावी नदी के किनारे अपना ठिकाना बनाया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JPSC ने जारी किया 14वीं सिविल सर्विस परीक्षा नोटिफिकेशन, जानें कितने पदों में होगी भर्ती

January 30, 2026

अनिल अंबानी ग्रुप को तगड़ा झटका, ईडी ने अटैच की 1,885 करोड़ की संपत्ति

January 29, 2026

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.