देवघर : देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को बड़ी वारदात सामने आई। HDFC बैंक में करीब छह की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े करोड़ों रुपये की डकैती को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, अपराधी बैंक में घुसते ही कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने न सिर्फ कर्मचारियों के साथ मारपीट की बल्कि हथियार दिखाकर सभी को डराया। इसके बाद अपराधियों ने बैंक में रखे नकद रुपये, सोने के सिक्के और अन्य कीमती सामान बैग में भर लिए। शटर बंद कर हुए फरार लूट की वारदात…
Author: डेस्क एडिटर
गोड्डा : गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र के शीतल गांव से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आयी है. यहां गांव के पानी सप्लाई टंकी के पास एक टियागो कार अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरी. इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार सभी लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार कार में चालक और दो महिलाएं सवार थीं. सभी महागामा के रहने वाले थे. कहलगांव से महागामा आ रही थी कार सोमवार को हुए इस सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत हो गयी. दिग्घी-महागामा मुख्य मार्ग पर शीतल गांव के समीप कहलगांव से…
जामताड़ा : बक्सर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन की एक बोगी में अचानक धुआं निकलने लगा. इसकी वजह से यात्रियों में हड़कंप मच गया. घटना विद्यासागर और जामताड़ा स्टेशन के बीच, कालाझरिया गांव के समीप सोमवार को हुई. इंजन के बाद तीसरी बोगी से दिखी आग की लपटें ट्रेन के इंजन के बाद तीसरी बोगी में अचानक धुआं और आग की लपटें दिखाई देने लगी. जैसे ही लोको पायलट को आग लगने की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल ट्रेन रोक दी. ट्रेन रुकते ही यात्री डर से बोगियों से कूदने लगे. गनीमत रही कि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. अंडर ग्रियर से…
रांची …झारखंड की राजधानी के रांची जिले में गश्त लगा रही पुलिस की एक टीम पर अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की. इसमें एक कांस्टेबल घायल हो गया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा है कि इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है. सभी को पूछताछ के लिए खलारी थाने लाया गया है. घायल कांस्टेबल अस्पताल में भर्ती घटना खलारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वी राय इलाके में रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुई. खलारी के थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो ने बताया कि कांस्टेबल राम सारिक को रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती…
कुड़ू: कुड़ू लोहरदगा थाना क्षेत्र के तान गांव में कल शनिवार की देर शाम हाथी ने एक वृद्ध को कुचल कर मार डाला. घटना के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश है. वन विभाग ने पीड़ित परिवार को मुआवजा के रूप में 25 हजार रुपए नगद अंतिम संस्कार के लिए दिया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है. इधर हाथियों द्वारा जान-माल का नुकसान पहुंचाने के बाद ग्रामीण सड़क पर उतरकर आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं. हाथी ने पहले पटका फिर पैर से कुचला घटना के…
जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। सुरक्षाबलों और खुफिया एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ है। यहां से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि इनका इस्तेमाल किसी बड़े आतंकी हमले के लिए किया जाना था। शाहपुर इलाके में चला तलाशी अभियान सूत्रों के मुताबिक, पुंछ जिले के नियंत्रण रेखा से सटे शाहपुर क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर सेना, पुलिस की SOG और अन्य एजेंसियों ने मिलकर तलाशी अभियान चलाया। इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षाबलों ने सर्च…
Patna : पटना हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति पवन कुमार बजंथरी को रविवार को राजभवन में शपथ दिलाई गई। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर CM नीतीश कुमार, डिप्टी CM सम्राट चौधरी, मंत्रिपरिषद के सदस्य, न्यायपालिका और राजनीतिक क्षेत्र के कई बड़े लोग मौजूद रहे। नियुक्ति का सफर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को न्यायमूर्ति बजंथरी को पटना हाई कोर्ट का 46वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया। इससे पहले 27 अगस्त 2025 को उन्हें कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था। अब वे पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे।…
Deoghar : पितृ अमावस्या के अवसर पर बाबा नगरी देवघर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों लोग सुबह से ही पवित्र शिवगंगा सरोवर में स्नान और तर्पण करने पहुंचे। पितृपक्ष के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने अपने पितरों को श्रद्धांजलि दी और विधिवत पूजा-पाठ किया। शिवगंगा परिसर में सुबह से ही श्रद्धालु जुटने लगे। पूरे वातावरण में वैदिक मंत्रों की गूंज सुनाई दी। महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों ने कतार में खड़े होकर पवित्र स्नान किया और पंडितों की मदद से तर्पण की विधियां पूरी कीं। पुरोहितों के अनुसार, पितृपक्ष भाद्रपद शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होकर अश्विन अमावस्या पर समाप्त होता है।…
Ranchi : झारखंड में सक्रिय उग्रवादी संगठन PLFI यानी पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया ने एक बार फिर खनन कंपनियों और गाड़ी मालिकों को सीधी धमकी दी है। संगठन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 20 सितंबर 2025 से 30 सितंबर 2025 तक कोयला खनन का काम पूरी तरह बंद रहेगा। प्रेस विज्ञप्ति संगठन के जोनल कमिटी सदस्य श्रवन के नाम से जारी की गयी है। विज्ञप्ति में संगठन ने साफ चेतावनी दी है कि इस दौरान एनटीपीसी, सीसीएल, बीजीजार, रितवीक, चंद्रगुप्त, एलेन्टी समेत सभी खनन कंपनियां अपना काम बंद रखें। साथ ही गाड़ी एसोसिएशन के…
बिहार : बिहार के CM नीतीश कुमार ने रविवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में वकीलों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी पंजीकृत वकीलों को अब हर महीने 5000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सीएम ने इसे न्याय व्यवस्था को मजबूत करने और वकीलों को सम्मान देने का ऐतिहासिक कदम बताया। वकीलों की भूमिका अहम CM ने कहा कि वकील समाज में न्याय दिलाने और जनता की आवाज उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कई बार छोटे शहरों और जिलों में काम करने वाले वकीलों, खासकर नए वकीलों को आर्थिक तंगी का सामना करना…

