गिरिडीह : गिरिडीह शहर के गांधी चौक के पास बीते देर शाम नाले में बहा करीब दो साल के मासूम अंकुश ठाकुर की बॉडी मिली है। उसका बेजान शरीर 16 घंटे के बाद शहर से लगभग दो किलोमीटर दूर रानी सती तालाब से बरामद हुआ है। बच्चा नाले में बह कर तालाब तक पहुंच गया था। शव को पुलिस प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गिरिडीह लाया है। वहीं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सदर अस्पताल के पास हजारों की संख्या में भीड़ लग गई है बच्चे को देखने के लिए. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा…
Author: डेस्क एडिटर
बरही : अनुसूचित जनजाति (ST) दर्जे की मांग को लेकर कुर्मी समाज ने शनिवार को राज्यव्यापी रेल रोको आंदोलन किया। इसी कड़ी में बरही स्टेशन पर बड़ी संख्या में समाज के लोग रेलवे ट्रैक पर उतर आए। आंदोलन के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई और कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इस आंदोलन को नया बल तब मिला जब मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो खुद आंदोलनकारियों के साथ ट्रैक पर उतर आए। वे अपने समर्थकों के साथ ट्रैक पर लेट गये। विधायक के समर्थन से प्रदर्शनकारियों का उत्साह बढ़ गया और आंदोलन और भी तेज होता दिखा।…
Patna : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तारामंडल में शनिवार को एक उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब वे बाहर निकलने लगे, तभी वहां मौजूद BPSC असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती के अभ्यर्थियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। अभ्यर्थियों ने हाथों में मांग पत्र लेकर जोरदार नारेबाजी की। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। हालांकि, सुरक्षा कारणों से मुख्यमंत्री का काफिला बिना रुके आगे निकल गया। मौके पर कुछ वेल्ट्रोन कंपनी के कर्मचारी भी मौजूद थे। वेटेज अंक की नीति पर आपत्ति अभ्यर्थियों का कहना है कि बीपीएससी द्वारा असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती में कॉन्ट्रैक्ट पर…
बिहार …बिहार की राजधानी पटना में टूरिज्म को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. बिहार सरकार के पर्यटन विभाग और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) ने 19 सितंबर 2025 को गुजरात के भावनगर में एक MoU (Memorandum of Understanding) पर साइन किया है. यह पटना में टूरिज्म फ्रेंडली अर्बन वॉटर ट्रांसपोर्ट सिस्टम शुरू करने के लिए है. इसका मकसद नागरिकों और पर्यटकों को सेफ, आरामदायक और पॉल्यूशन-फ्री यात्रा देना है. कितने यात्री एक साथ बैठ सकेंगे इस प्रोजेक्ट के तहत, MV निशादराज जैसे लेटेस्ट हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कैटामरान जहाज चलेंगे. यह जहाज बैटरी और हाइब्रिड मोड…
झारखंड …आदिवासी कुड़मी समाज की ओर से झारखंड में अलग-अलग जगहों पर ‘रेल टेका’ (रेल रोको) आंदोलन की वजह से पूर्व मध्य रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे की कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. कुछ ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है यानी दूसरे रूट से चलाया जा रहा है. कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है. पूर्व रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे के साथ-साथ पूर्व मध्य रेलवे की ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं. 22 ट्रेनों को रद्द किया गया है. 13 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है और 17 ट्रेनों का…
झारखंड …झारखंड में एक ओर कुड़मी समाज के लोग खुद को अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल करने की मांग के समर्थन में पूरे झारखंड में रेल सेवा बाधित कर रखी है. वहीं, आदिवासी समाज के लोगों ने राजधानी रांची में राजभवन के सामने कुड़मियों के आंदोलन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है. आदिवासी समाज के लोगों का कहना है कि कुड़मी को आदिवासियों की सूची में शामिल नहीं होने देंगे. आदिवासी ही आदिवासी है. कुड़मी आदिवासी नहीं हैं. जबरन कोई आदिवासी नहीं बन सकता – हर्षिता मुंडा हर्षिता मुंडा ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) से कहा कि अगर संविधान ने…
झारखंड…झारखंडवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. राजधानी रांची में विश्वस्तरीय मेडिको सिटी बनाया जायेगा. इसके लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने 2,800 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को हरी झंडी दे दी है. मेडिको सिटी रिनपास के पास स्थापित किया जायेगा. इस संबंध में कल गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई. कई जटिल बीमारियों का होगा इलाज स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मेडिका सिटी के लिए फंड उपलब्ध होने को झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव वाला कदम कहा है. उन्होंने कहा कि मेडिको सिटी में हृदय, किडनी, लीवर सहित…
झारखंड…आदिवासी कुड़मी समाज ने कल 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन ‘रेल टेका डहर छेका’ आंदोलन की घोषणा की है. यह आंदोलन झारखंड, बंगाल और ओड़िशा तीनों राज्यों में एक साथ चलाया जायेगा. आंदोलन के कारण तीनों ही राज्यों में कल शनिवार को रेल यातायात प्रभावित होने की प्रबल संभावना है. इसके मद्देनजर रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने भी व्यापक तैयारी की है. रेल परिचालन में बाधा डालने वालों की होगी गिरफ्तारी आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार ने बताया कि आंदोलन को लेकर जिला प्रशासन के साथ बैठक हुई है. तय किया गया है कि सभी प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त बल की…
रांची …राजधानी रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आज शुक्रवार को तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम (डिफेंस एक्सपो) शुरू हुआ. एक्सपो के उद्घाटन समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सीडीएस अनिल चौहान, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मुख्य सचिव अलका तिवारी समेत कई अन्य अतिथि शामिल हुए. राज्यपाल संतोष गंगवार समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर ईस्ट टेक 2025 का भव्य शुभारंभ किया. इस्टर्न कमांड का चौथा आयोजन ईस्ट टेक 2025 इंडियन आर्मी के इस्टर्न कमांड का चौथा आयोजन है. पहली बार इसका आयोजन झारखंड की धरती पर हो रहा है. सबसे…
रांची ..राजधानी रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आज शुक्रवार को तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम (डिफेंस एक्सपो) का भव्य शुभारंभ हुआ. ईस्ट टेक 2025 के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र के साथ पूरा सहयोग करने को तैयार है. साथ ही उन्होंने कहा कि यूरेनियम से संपन्न झारखंड परमाणु हथियार निर्माण में योगदान दे सकता है. राज्य में यूरेनियम की बहुतायत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में यूरेनियम की बहुतायत है और परमाणु हथियारों के निर्माण…

