Author: डेस्क एडिटर

ओरमांझी-रांची जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक आग लग गयी. इससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. तत्काल फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गयी. दमकल की गाड़ियों के आने तक आग की लपटें काफी ऊंची उठने लगी थीं. दमकल वाहनों के घटनास्थल पर पहुंचने पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. इस दौरान आस-पास का इलाका धुआं-धुआं हो गया था. इस अगलगी में लाखों के नुकसान का अनुमान है. फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ओरमांझी के कोयलारी इरबा स्थित‌ केमिकल फैक्ट्री में शुक्रवार करीब 11.30 बजे…

Read More

बरकट्ठा… झारखंड में चल रहे नक्सल अभियान के तहत हजारीबाग जिला अंतर्गत बरकट्ठा के गोरहर पांतितीरी गांव में आज सोमवार की सुबह पुलिस को बहुत बड़ी सफलता हासिल हुई है. हजारीबाग पुलिस और कोबरा बटालियन के संयुक्त अभियान में 1 करोड़ के इनामी सहित तीन नक्सली ढेर हो गये हैं. भाकपा माओवादी सेंट्रल कमेटी सदस्य 1 करोड़ का इनामी सहदेव महतो उर्फ प्रवेश, सैक सदस्य 25 लाख का इनामी रघुनाथ हेंब्रम उर्फ चंचल और 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर बिरसेन गंझू एनकाउंटर में मारे गये. पुलिस मुख्यालय सूत्रों के द्वारा तीनों नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की गयी…

Read More

 देश-विदेश… क्या आपने ब्रश करते समय मसूड़ों से हल्का खून या गुलाबी रंग का थूक देखा है? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। मसूड़ों से खून आना (Bleeding Gums) एक आम समस्या है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना आपके मुंह की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानें इसके कारण और बचाव के तरीके। मसूड़ों से खून आने के कारण जिंजिवाइटिस : दांतों की ठीक से सफाई न होने पर प्लाक जमा हो जाता है, जिसके बैक्टीरिया मसूड़ों में सूजन और इन्फेक्शन पैदा करते हैं। इससे ब्रश करने पर खून निकलता है। हार्ड ब्रशिंग : जोर से या कड़े ब्रिसल्स…

Read More

देश-विदेश…भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को हल्की बढ़त के साथ शुरुआत की, लेकिन निवेशक सतर्क हैं क्योंकि इस हफ्ते कई केंद्रीय बैंकों की अहम बैठकें होने वाली हैं। निफ्टी 50 इंडेक्स 0.02% की बढ़त के साथ 25,118.90 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 0.03% चढ़कर 81,925.51 पर पहुंचा। अमेरिकी फेड की बैठक का इंतजार बैंकिंग विशेषज्ञ अजय बागा ने कहा कि यह हफ्ता महत्वपूर्ण है क्योंकि 16 केंद्रीय बैंक नीतिगत फैसले लेंगे। अमेरिकी फेड की बैठक पर सभी की नजर है। अगर फेड ब्याज दरों में कटौती करता है, तो डॉलर कमजोर होगा और भारत जैसे उभरते बाजारों में पूंजी प्रवाह…

Read More

देवघर : झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू सोमवार को देवघर पहुंचे। देवघर एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और “के. राजू जिंदाबाद” के नारे लगाए। वे संथाल क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के लिए समीक्षा बैठक करेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। जिला अध्यक्षों के साथ बैठक मीडिया से बातचीत में के. राजू ने कहा कि कांग्रेस झारखंड की सभी सीटों पर मजबूत प्रदर्शन के लिए प्रतिबद्ध है। वे संथाल क्षेत्र के सभी जिला अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और पूरे राज्य के नेताओं के साथ पार्टी को सशक्त करने पर चर्चा करेंगे। उन्होंने SIR…

Read More

दरभंगा : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यूट्यूब पत्रकार दिलीप सहनी के साथ मारपीट के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को वे पटना से दरभंगा पहुंचे और सिंहवाड़ा थाने में अपने सामने एफआईआर दर्ज कराई। तेजस्वी ने नीतीश कुमार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा पर पत्रकार की पिटाई करवाने का आरोप लगाया और यूट्यूबर को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन की चेतावनी दी। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस दरभंगा जाने से पहले तेजस्वी ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि पिछड़े समाज से आने वाले निष्पक्ष यूट्यूब पत्रकार दिलीप सहनी पर हमला किया गया है। तेजस्वी…

Read More

देश-विदेश..सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर महत्वपूर्ण अंतरिम फैसला सुनाया। कोर्ट ने कानून की पूरी तरह रोक लगाने की मांग को खारिज कर दिया, लेकिन एक विवादास्पद प्रावधान पर स्थगन आदेश जारी किया। चीफ जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि कानून पर केवल दुर्लभतम मामलों में ही रोक लगाई जा सकती है। कोर्ट ने प्रत्येक धारा की प्रथम दृष्टया जांच की और पाया कि पूरे कानून पर रोक का कोई आधार नहीं बनता। तीन प्रमुख मुद्दों पर अंतरिम फैसला कोर्ट ने निम्नलिखित तीन मुद्दों पर अंतरिम आदेश दिए : क्या वक्फ…

Read More

पूर्णिया : पीएम मोदी सोमवार को बिहार के पूर्णिया जिले में 40,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वे पूर्णिया हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे, जिससे सीमांचल और कोसी क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। इस मौके पर पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने इसे अपने संकल्प और समर्पण का परिणाम बताया। पप्पू यादव का ट्वीट पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “प्रणाम पूर्णिया! पूर्णिया के लिए चुनाव पूर्व लिया हर संकल्प को ससमय पूर्ण करना परम लक्ष्य! आज से पूर्णिया आसमान में उड़ान भरेगा,…

Read More

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के जाहिदपुर कला गांव में पूर्व भाजपा ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी (49) की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका खून से लथपथ शव सोमवार को घर के बेडरूम के बेड पर मिला। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे घर को सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी है। पुरानी रंजिश का शक विनोद चौधरी खुर्जा और जेवर क्षेत्र से पूर्व ब्लॉक प्रमुख रह चुके थे। उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि हत्या के पीछे…

Read More

बोकारो : बोकारो पुलिस ने एक बड़ी वारदात को समय रहते टाल दिया। पुलिस ने बीती देर रात दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों युवक अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर डकैती की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार युवकों के नाम राजकुमार यादव उर्फ बिक्की उर्फ लोला (20 साल) और कुनाल कुमार (18 साल) बताये गये। दोनों बोकारो के ही रहने वाले हैं। इन लोगों के पास से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा गोलियां बरामद की गयी है। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई बोकारो पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह को सूचना मिली थी कि बीएस सिटी थाना…

Read More